Best Smartphone Under Rs 15000 : आज के समय में स्मार्टफोन लोगों की बहुत अहम जरूरत है। बिना स्मार्टफोन के लोगों का काम नहीं चल सकता। हालांकि अच्छे फीचर्स वाले स्मार्टफोन आपको महंगे दामों पर मिलेंगे। पर कुछ स्मार्टफोन ऐसे हैं, जो किफायती कीमतों पर अच्छे फीचर्स के साथ आते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही बजट स्मार्टफोन्स की जानकारी देंगे, जिनकी कीमत 15000 रु से कम है। इन स्मार्टफोन में आपको बढ़िया अच्छा कैमरे के अलावा दमदार बैटरी और प्रोसेसर भी मिलेगा।

Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एफ04

सैमसंग गैलेक्सी एफ04 मीडियाटेक हेलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 6.5 इंच की डिस्पले है जो कि एचडी+ डिस्प्ले है। फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। आपको फोन 13 मेगापिक्सेल का मेन बैक कैमरा मिलेगा। साथ ही 2 मेगापिक्सेल का दूसरा डेप्थ कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी है। इसकी बैटरी दमदार है। आपको फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल वाला वेरिएंट 8,499 रुपये में मिल जाएगा।

शिओमी रेडमी नोट 10टी
शिओमी रेडमी नोट 10टी भी मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है। फोन 6.58 इंच की स्क्रीन (फुल एचडी+) डिस्प्ले और डुअल कैमरा सेटअप वाला है। इसका मेन कैमरा बहुत धांसु है। आपको इसमें मेन कैमरा मिलेगा 50 मेगापिक्सेल का। वहीं 2 मेगापिक्सेल का दूसरा कैमरा भी फोन में है। इसमें 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी है। ये फोन 5000 एमएएच की बैटरी से लैस है। इसके 4x64 वाले वेरिएंट की कीमत 11999 रु और 6x128 वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।

Advertisement
ओप्पो ए74 5जी

ये फोन आता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर के साथ। इसमें डिस्पले 6.49 इंच की स्क्रीन (फुल एचडी+ रेजोल्यूशन) और ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 48 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सेल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। फोन में 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा 5000 एमएएच की बैटरी भी है। इस फोन के 6x128 जीबी वाले मॉडल का रेट 14,990 रुपये है।

मोटोरोला मोटो जी62 5जी

मोटोरोला मोटो जी62 5जी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है। ये फोन 6.55 इंच की डिस्पले (फुल एचडी+) से लैस है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप भी है। ये फोन 50 मेगापिक्सेल के मेन रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सेल के अल्ट्रा वाइड कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सेल के डेप्थ कैमरा से लैस है। इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सेल का है। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है। इसके फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है।

5G Launch in India| अब पुराने smartphone का क्या होगा? | All you need to know about 5G| Good Returns
रियलमी 9 5जी

रियलमी 9 5जी मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है। इसकी स्क्रीन 6.5 इंच (फुल एचडी) की है। स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। आपको फोन में 48 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड और 2 मेहापिक्सेल का डेप्थ कैमरा मिलेगा। फोन का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सेल का है। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है। यह फोन 4x64 और 6x128 वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 4x64 मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है।