नई दिल्ली, मार्च 6। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) इस समय इकलौती सरकारी टेलीकॉम कंपनी है, जो प्राइवेट कंपनियों (जियो, एयरटेल और वीआई) को टक्कर दे रही है। ये अपने विस्तार के लिए हर संभव कोशिश कर रही है, जिसमें नये प्लान और ऑफर शामिल हैं। अब कंपनी ने भारत फाइबर सर्विसेज के तहत 329 रुपये वाला एक नया फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है। इससे पहले 449 रुपये वाला प्लान बीएसएनएल का सबसे सस्ता फाइबर ब्रॉडबैंड ऑप्शन था। मगर अब इसके ग्राहकों के पास अब 329 रुपये वाला प्लान भी होगा।
मगर ध्यान रहे कि 329 रुपये का प्लान केवल देश के कुछ चुनिंदा राज्यों में रहने वाले यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। यह चेक करने के लिए कि क्या यह प्लान में आपके राज्य में उपलब्ध है या नहीं आप बीएसएनएल भारत फाइबर के वेब पेज पर जा सकते हैं। इस प्लान में डेटा और कॉलिंग दोनों बेनेफिट मिलते हैं। आगे जानिए बेनेफिट्स की डिटेल।
बीएसएनएल के 329 रुपये वाले नये फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को 20 एमबीपीएस इंटरनेट स्पीड मिलती है। इसके साथ ही उन्हें 1000 जीबी या 1टीबी इंटरनेट डेटा और बिना किसी अतिरिक्त खर्च के मुफ्त फिक्स्ड लाइन वॉयस कॉलिंग कनेक्शन मिलता है। बीएसएनएल इस प्लान के साथ पहले महीने के बिल पर 90 फीसदी की छूट का भी वादा कर रही है।
बीएसएनएल का 329 रु वाला प्लान इसके 449 रुपये के प्लान से बहुत अलग नहीं है। लेकिन यह उस शख्स के लिए उपयुक्त है जो अपने खुद के उपयोग के लिए फाइबर इंटरनेट कनेक्शन प्राप्त करना चाहता है। कोई भी जो बेसिक इंटरनेट गतिविधियों के लिए इंटरनेट चाहता है तो उसके लिए 1000 जीबी डेटा पर्याप्त से भी अधिक है।
बीएसएनएल के 449 रुपये वाले फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान में 30 एमबीपीएस की गति और 3.3 टीबी डेटा मिलता है। अन्य लाभ 329 रुपये वाले प्लान के समान ही हैं। ध्यान दें कि 329 रुपये की योजना पर 18 फीसदी टैक्स भी लागू होगा। इस तरह ये प्लान उपयोगकर्ताओं को 388 रुपये के अंतिम खर्च पर मिलेगा। 400 रुपये से सस्ता यह प्लान 1 टीबी डेटा और 100 एसएमएस / दिन के साथ असीमित वॉयस कॉलिंग के साथ आता है। इस तरह किसी एक यूजर के लिए ये खराब डील नहीं है।
बीएसएनएल अपने प्रीपेड प्लान के साथ यूजर्स के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। ये ऑफर 31 मार्च 2022 तक चलेगा। बीएसएनएल के दो प्लान अतिरिक्त वैलिडिटी के साथ आ रहे हैं। इन प्लान्स की कीमत है 2999 रुपये और 2399 रुपये। बीएसएनएल इस समय अपने 2999 रुपये के प्रीपेड प्लान पर 90 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है। ग्राहकों को 2999 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ लगभग तीन महीने की मुफ्त सर्विस दी जाएगी। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। मगर 90 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी के साथ आपको 455 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। बीएसएनएल का दूसरा प्लान है 2399 रुपये का। ये प्रीपेड प्लान भी 365 दिनों की सामान्य वैलिडिटी के साथ आता है। मगर 31 मार्च 2022 तक चल रहे स्पेशल ऑफर के तहत यूजर्स को इस प्लान में 60 दिनों की अतिरिक्त सर्विस मिलेगी। तो इस प्लान की कुल वैलिडिटी 425 दिनों की होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान