नई दिल्ली, मई 20। गर्मियां आते ही एयर कंडीशनर (एसी) की मार्केट में तेजी आ जाती है। कंपनियां भी इस मौके पर तरह-तरह के ऑफर और डिस्काउंट पेश करती हैं। इस समय भी एसी पर कई ऑफर और डिस्काउंट उपलब्ध हैं। अच्छे एसी की कीमत वैसे तो 28-30 हजार रु होती है, मगर आप डिस्काउंट के साथ इन्हें कम रेट पर खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप एक साथ पेमेंट नही करना चाहते, तो तो ईएमआई पर भी एसी खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको 1.5 टन वाले 5 बेस्ट एसी के बारे में बताएंगे, जिन पर आपको डिस्काउंट के साथ-साथ नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी मिलेगा। यहां बताए जाने वाले एसी आपको 1417 रु तक की मासिक ईएमआई पर मिल जाएंगे। आपको एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्ड ईएमआई से एसी लेने पर 12 फीसदी तक का डिस्काउंट भी मिलेगा। ये सभी एसी फ्लिपकार्ट पर मिल रहे हैं।
वर्ह्लपूल का यह 1.5 टन वाला यह एसी 33990 रु की कीमत पर मिलता है। मगर यदि आप एक साथ पेमेंट न कर सकें तो आप इसे 24 महीनों की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। आपकी मासिक ईएमआई 1417 रु होगी। अच्छी बात यह है कि यह 25 फीसदी तक बिजली बचाने की क्षमता रखता है। ये एसी ऑटो रीस्टार्ट और स्लीप मोड जैसे बेस्ट फीचर्स से लैस है।
सैमसंग 1.5 टन 3 स्टार स्प्लिट इंवर्टर एसी की कीमत 29,990 रुपये है। ये एक 3-स्टार रेटिंग वाला एसी है। यह एसी 15 फीसदी तक बिजली बचाने की क्षमता रखता है। कॉपर कन्डेन्सर वाले ये एसी भी आपको ऑटो रीस्टार्ट और स्लीप मोड फीचर्स के साथ मिलेगा। इस एसी को आप 9 महीनों की नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं। आपकी मासिक ईएमआई 3,333 रुपये की होगी।
मिडिया 1 टन 3 स्टार स्प्लिट एसी की कीमत 22,490 रुपये है। आप इस एसी को 2,499 रुपये की मासिक नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं। आपको सिर्फ 9 महीने ही ये किस्तें चुकानी होंगी। ये एसी 90 वर्ग फीट तक के कमरे के लिए बेस्ट है। मिडिया 1 टन 3 स्टार स्प्लिट एसी भी 15 फीसदी तक बिजली बचा जा सकता है। ये एसी भी ऑटो रीस्टार्ट और स्लीप मोड से लैस है।
मार्क्यू 1 टन 3 स्टार स्प्लिट इंवर्टर एसी की कीमत 22,490 रुपये है। आप चाहें तो इसे 6 महीनों की नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं। इसके लिए आपकी मासिक ईएमआई 3,749 रुपये की होगी। ऑटो रीस्टार्ट फीचर से लैस इस एसी में कॉपर कन्डेन्सर दिया गया है।
वोल्टास 1.5 टन 5 स्टार विंडो एसी की कीमत 28490 रु है। मगर आप इसे 9 महीनों की नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं। आपको इसके लिए 3,166 रुपये की ईएमआई देनी होगी। इसमें कॉपर कन्डेन्सर है। साथ ही यह एसी स्लीप मोड से लैस है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान