Best Mutual Fund Schemes : म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास एक से बढ़कर एक स्कीमें हैं। इन्हीं में से एक है सरकारी कंपनियों वाली। यानी म्यूचुअल फंड की इन स्कीमों में एकत्र हुआ पैसा सरकारी कंपनियों में निवेश किया जा रहा है। अगर सिर्फ बीते एक साल यानी 2022 का इन म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न देखा जाए तो यह काफी अच्छा रहा है। इन स्कीमों ने एक साल में ही बैंक एफडी से करीब 5 गुना ज्यादा का रिटर्न दिया है।
जानिए कैसे काम करते हैं म्यूचुअल फंड
म्यूचुअल फंड स्कीमों को लांच करने के पहले म्यूचुअल फंड कंपनियों को बताना होता है कि वह एकत्र पैसा कहां निवेश करेंगे। इसके बाद यह कंपनियां निवेशकों से एनएफओ के माध्यम से पैसा एकत्र करती हैं। इसके बाद म्यूचुअल फंड स्कीम का फंड मैनेजर एकत्र पैसे को पहले से तय सेक्टर की कंपनियों में निवेश करता है। पीएसयू कंपनियों वाली टॉप 3 म्यूचुअल फंड स्कीमों ने भी सरकारी कंपनियों में निवेश के नाम पर पैसा एकत्र किया था। सरकारी कंपनियों के बेहतर वित्तीय परिणामों की वजह से अब यह स्कीमें बहुत ही अच्छा रिटर्न दे रही हैं।
आइये जानते हैं कि यह टॉप 3 म्यूचुअल फंड स्कीमें कौन सी हैं।
एसबीआई पीएसयू म्यूचुअल फंड स्कीम ने वर्ष 2022 के दौरान 32.15 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने आज से 1 साल पहले इस फंड में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसका पैसा अब बढ़कर 1.32 लाख रुपये हो गया होगा।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ पीएसयू म्यूचुअल फंड स्कीम 28.56 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने आज से 1 साल पहले इस फंड में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसका पैसा अब बढ़कर 1.29 लाख रुपये हो गया होगा।
इंवेसको इंडिया पीएसयू इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम 24.01 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने आज से 1 साल पहले इस फंड में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसका पैसा अब बढ़कर 1.24 लाख रुपये हो गया होगा।
नोट : इन म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न की गणना 29 दिसंबर 2022 की एनएवी के आधार पर की गई है।
More Articles
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?