नयी दिल्ली। अपना घर होना सभी का सपना होता है। दिल्ली जैसे शहर में अपना घर होना और भी बड़ी बात है। दिल्ली जैसे महंगे शेयरों में अपना घर खरीदना सभी के बजट में भी नहीं होता। इसलिए दूसरे शहरों से आए लोग अक्सर अपना घर खरीदने के बजाय किराए पर रहते हैं। मगर यदि आप दिल्ली में अपना घर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में कई मकान आधी कीमत पर बिक रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं दिल्ली के लुटियंस जोन की। आइए जानते हैं लुटियंस जोन में कितनी कीमत पर मिल रहे हैं घर।
दिल्ली के लुटियंस इलाके में घर सस्ते मिल रहे हैं, मगर ये आम आदमी के बजट में नहीं हैं। इस इलाके में मकानों के दाम 10-15 फीसदी तक घटे हैं। एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसा कुछ मकानों की कीमतों में 25 से 50 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। ये वो रेट हैं जो खुद मकान मालिक मांग रहे हैं। इस खूबसूरत इलाके में जो मकान पहले 75-300 करोड़ रुपये की रेंज में थे उन्हें अब 65-270 करोड़ रुपये में खरीदा जा सकता है।
लुटियंस इलाके में प्रॉपर्टी की कीमतों में आई इस भारी गिरावट के पीछे कोरोना संकट है। कोरोना संकट की वजह से 28 किमी क्षेत्र में फैले इस इलाके मे घरों के दाम गिर गए हैं। बता दें कि इस इलाके में ढेरों कोठियां और बंगले हैं, जिनमें नेता और बड़े अधिकारी रहते हैं।
रिपोर्ट बताती है कि कई प्रॉपर्टीज आपको भारी छूट पर मिल सकती हैं। जैसे कि पृथ्वीराज रोड पर मौजूद एक बंगला है जो पहले 375 करोड़ रुपये कीमत का था। मगर अब इसकी कीमतों में 100 करोड़ रुपये की कमी आई है। यानी इस बंगले को 275 करोड़ रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह अमृता शेरगिल मार्ग पर मौजूद एक बंगले का रेट 500 करोड़ रुपये था। मगर अब इसका दाम 350 करोड़ रुपये रह गया है। गोल्फ लिंक्स में एक बंगले को पहले के 150 करोड़ रुपये के मुकाबले अब 120 करोड़ रुपये में खरीदा जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई घरों के मालिक प्रॉपर्टी बेचने के लिए काफी उत्सुक है। वे अपना घर आधी कीमत पर बेचने को तैयार हैं। जहां तक प्रति वर्ग यार्ड का सवाल है तो इस इलाके में कई जगह (पृथ्वीराज रोड, अमृता शेरगिल मार्ग सहित) ये रेट 10-12 लाख रु से गिर कर 8-10 लाख रु पर आ गया है। 10-12 लाख रु प्रति वर्ग यार्ड का रेट कोरोना संकट से पहले का है।
अगर आप इस इलाके में घर खरीदते हैं तो कई बड़े लोग आपके पड़ोसी हो सकते हैं। लुटियंस जोन में जो बड़े कारोबारी रहते हैं उनमें एलएन मित्तल, सुनील मित्तल और नवीन जिंदल के अलावा विजय शेखर शर्मा भी शामिल हैं।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका