Bengaluru Weather Update Today: कर्नाटक के कुछ शहरों में पिछले एक महीने से जमकर बारिश हो रही है। आपको बता दें कि कर्नाटक के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, लेकिन दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों जैसे शिवमोगा, कोडागु, हासन और चिकमगलुरु जिलों और तीन तटीय जिलों में अब तक जून के लिए औसत बारिश के आधे से भी कम बारिश हुई है। हाल ही में कर्नाटक में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि कहां पर अधिक बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

कर्नाटक में जारी हुआ आरेंज अलर्ट

Advertisement

आईएमडी कावेरी नदी के जलग्रहण क्षेत्र, जो बेंगलुरु और पुराने मैसूर क्षेत्र के अन्य जिलों के लिए पीने योग्य पानी का एकमात्र स्रोत है, कोडगु और हसन में भी फैले हुए हैं। आईएमडी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दोनों जिलों में जून में सामान्य वर्षा से लगभग 50% कम बारिश दर्ज की गई।

शिवमोगा, जो शरवती और जलविद्युत उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण और अन्य महत्वपूर्ण नदियों का प्रमुख जलग्रहण क्षेत्र है, में 62% की गिरावट देखी जा रही है।

Advertisement

पिछले दो हफ्ते में मानसून के कमजोर पड़ने का कारण हवा के रुख में बदलाव को मानते हुए, आईएमडी, बेंगलुरु के वरिष्ठ वैज्ञानिक जीएस पाटिल ने जानकारी दी है कि पिछले दो सप्ताहों में कम बारिश का कारण मुख्य रूप से कमजोर पश्चिमी हवाओं के कारण थी। अगर हवा में अधिक नमी होती, तो बारिश होती है।

हालांकि, अगले एक सप्ताह में मानसून के वर्तमान पूर्वानुमान में अचानक बदलाव से न केवल कमी सामान्य होने की उम्मीद है, बल्कि सामान्य वर्षा से अधिक विचलन होने की भी संभावना है। अगले दो हफ्ते में पूरे कर्नाटक में मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा।

Advertisement

22 से 25 जून के बीच पूरे राज्य में मध्यम वर्षा होगी, तटीय कर्नाटक और दक्षिण-आंतरिक जिलों में भारी वर्षा होगी। ऐसे में मौसम विभाग ने कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश के कराण कुछ रास्ते ब्लॉक हो सकते हैं और कई जगहों पर जलभराव आदि की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि पैटर्न में यह बदलाव कम वर्षा की समस्या को दूर करेगा और जून के लिए औसत वर्षा को सामान्य करेगा।

Advertisement

इन जगहों पर होगी जमकर बारिश

तटीय कर्नाटक और दक्षिण-आंतरिक जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। तटीय जिलों में, दक्षिण कन्नड़ में सामान्य वर्षा से सबसे अधिक 48% की कमी है, उसके बाद उडुपी (35%) और उत्तर कन्नड़ (17%) का स्थान है।

इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, गुजरात-महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मानसून पहुंच चुका है। अगले 3-4 दिन में मानसून इन सभी राज्यों को पूरी तरह से कवर कर सकता है।

Advertisement

वहीं, उत्तराखंड में प्री मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है और राज्य में पिछले 48 घंटे के दौरान कई जगहों पर बारिश होने के चलते तापमान में भी गिरावट आयी है।

आने वाले दिनों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार मानसून उत्तर अरेबिनयन सागर और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में आगामी चार दिनों में पहुंचेगा।