Bengaluru IMD Heavy Rain Alert: पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु में लोग भारी बारिश हो रही है। शहर में बारिश का कहर जारी है, जिससे यातायात, रेल सेवाएं और बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।
एक तरफ लोग अपनी दिनचर्या को पूरा करते हुए चुनौतियों से निपटने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कम से कम अगले 72 घंटों तक बारिश की स्थिति बरकरार रहने वाली है।
ऐसे रहेगा अलग 24 घंटे में बेंगलुरु में मौसम
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बेंगलुरु में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है, आईएमडी के अनुसार, जलभराव, निचले इलाकों में बाढ़, कच्चे और असुरक्षित जगहों पर नुकसान और बिजली आपूर्ति बाधित होने का अनुमान भी जताया है।
यातायात में बाधा, पेड़ों को नुकसान, फसलों को मामूली नुकसान, भूस्खलन और चट्टान गिरने की भी संभावना है।
आईएमडी ने लोगों को बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने, पक्के घरों के अंदर रहने, असुरक्षित जगहों को खाली करने, बैकअप बिजली का ध्यान रखने और संभावित यातायात व्यवधानों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की सावधानीपूर्वक योजना बनाने का सुझाव दिया है।
ऐसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम का हाल
बेंगलुरु में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की उम्मीद है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में कुल मिलाकर कलबुर्गी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
IMD ने दी बेंगलुरु मौसम से जुड़ी ये जानकारी
आईएमडी ने कहा, 3 और 4 जून को कोडागु, मांड्या, मैसूरु जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 5 से 9 जून तक अधिकतम टेंपरेचर 31 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचने की संभावना है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण कन्नड़, उडुपी जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बल्लारी, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, चामराजनगर, चिक्काबल्लापुरा, चिकमगलुरु, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, हसन, कोलार, रामनगर, शिवमोग्गा, तुमकुर, विजयनगर जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
वहीं, बागलकोट, बेलगावी, बीदर, धारवाड़, गडग, हावेरी, कलबुर्गी, कोप्पल, रायचूर, विजयपुरा, यादगीर जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
उत्तर कन्नड़ जिले में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बादल गरजने का भी अनुमान है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!