Bengaluru Weather Weekly Forecast: आज से जुलाई का महीना शुरु हो गया है। बारिश ने पिछले पूरे महीने बेंगलुरु में अपना कहर दिखाया। लोगों को बारिश के कारण काफी परेशानी भी हुई। कहीं जलभराव तो कहीं ट्रैफिक जाम का सामना लोगों को करना पड़ा। लेकिन क्या इस पूरे महीने भी बारिश होने के आसार हैं? हाल ही में मौसम विभाग ने एक बड़ी अपडेट दी है। आइए आपको भी फटाफट बता देते हैं कि इस पूरे हफ्ते बेंगलुरु में मौसम का हाल कैसा रहेगा।
आज भी होगी बारिश
आज बैंगलोर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। शहर में शाम को गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है।
वहीं, 2 जुलाई को, बैंगलोर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 20.67 डिग्री सेल्सियस और 29.75 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
इस पूरे हफ्ते की बात करें तो 03 जुलाई को न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दिन आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा हल्की बारिश होगी। वहीं, 4 जुलाई को न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा। आईएमडी के अनुसार, बादल छाए रहेंगे तथा हल्की बारिश होगी। 05 जुलाई 20.0 डिग्री सेल्सियस और 30.0 डिग्री सेल्सियस होगा। इस दिन भी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा 06-जुलाई 20.0 डिग्री सेल्सियस और 30.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा और बारिश भी होने की संभावना है।
क्या जुलाई में होगी भारी बारिश ?
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर और कर्नाटक के दक्षिणी क्षेत्र के अन्य जिलों में भारी से भारी बारिश होने की उम्मीद है। कर्नाटक के दक्षिणी हिस्से में जुलाई की शुरुआत में मध्यम- भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है और कर्नाटक के तटीय हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
मौसम विभाग ने दी ये अपडेट
आईएमडी के अनुसार, दक्षिण गुजरात के तापी जिले में अगले 24 घंटे की अवधि में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस अवधि के दौरान दक्षिण गुजरात के कई स्थानों और उत्तर गुजरात तथा सौराष्ट्र में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आईएमडी लगातार अपने पूर्वानुमानों को अपडेट करता रहता है। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर इलाकों में भारी बारिश की आशंका थी। उत्तर पश्चिम भारत में कम बारिश का अनुमान विभाग की ओर से लगाया गया था। लेकिन यह भी बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में मानसून की धारा कमजोर है। जिसके कारण अब पूर्वी राज्यों में भी बारिश कम होने की आशंका है।
नए अनुमान के मुताबिक 25 जून तक भारत में 19 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, उत्तर-पश्चिम में 57 फीसदी, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में 16 फीसदी व मध्य भारत में 23 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
वहीं, अगले सप्ताह गुजरात के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका