Imd Alert Thundershowers and Heavy Rain: कई राज्यों में लोग तपती गर्मी से परेशान हैं। दिल्ली से लेकर पूरे उत्तर भारत में बढ़ते तापमान के कारण लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। बढ़ती गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी लेकिन दूसरी ओर मौसम विभाग ने कई जगहों पर भारी बारिश का भी अलर्ट कर दिया है।

Advertisement

यहां होगी आज जमकर बारिश

Advertisement

कर्नाटक की राजधानी ने अप्रैल के महीने में कई हफ्तों तक रिकॉर्ड तोड़ गर्मी को झेला था लेकिन अब यहां मौसम सुहावना देखा जा रहा है।

आईएमडी के अनुसार, कर्नाटक के अधिकांश स्थानों और आंतरिक कर्नाटक के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बादल गजरने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक बेंगलुरु में बादल छाए रहेंगे। आज तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, 14 जून और 15 जून को मैसम में बदलाव के कारण पूरे दिन बारिश होने की उम्मीद है।

Advertisement

मौसम विभाग ने लोगों को यह भी सलाह दी है कि बदले मौसम के मिजाज के लिए वह तैयार रहे। इसके साथ-साथ लोगों को भारी बारिश में बाहर न निकलने की भी सूचना दी है।

इन जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ अन्य स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलावा दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

Advertisement

आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश होने वाली है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इनमें से कुछ जगहों पर हल्की बारिश ही होने की संभावना है।

कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में गरज, बिजली और तेज हवाओं का भी लोगों को सामना करना पड़े सकता है।

Advertisement

केरल में जारी हुआ अलर्ट

इसी बीच मौसम विभाग ने केरल के पांच जिलों- पथनमथिट्टा, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया।

वहीं, राज्य के आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तिरुअनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर और मलप्पुरम शामिल हैं। ऑरेंज अलर्ट का मतलब 11 सेमी से 20 सेमी की बहुत भारी बारिश है, और यलो अलर्ट का मतलब छह सेमी और 11 सेमी के बीच भारी बारिश है।

Advertisement

इससे पहले बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण कई जगह पर यातायात प्रभावित भी हुई। भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में आने वाले पांच दिनों तक रुक-रुककर बारिश होगी। वहीं, मौसम विभाग ने दक्षिणी बिहार, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में लू की स्थिति बनी रहने की जानकारी भी दी है।