Heavy Rain Weather News: जून का आधा महीना बीत चुका है, कई राज्यों में लोग भयंकर गर्मी के प्रकोप से परेशान हैं। दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में इस वक्त पड़ रही चिपचिपी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। वहीं, दक्षिण भारत में जमकर बारिश हो रही है। वहीं, इस उमस के बीच अब मौसम विभाग ने एक राहत की खबर दी है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नई जानकारी दी है।

Advertisement

मौसम विभाग ने कुछ इलाकों के बारे में बताया है जहां बारिश होने की सबसे ज्यादा संभावना है जो कि बेहद राहत देने वाली खबर है।

Advertisement

इन जगहों पर होगी भारी बारिश

IMD ने सिक्किम में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सोमवार और मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में 17 जून तक रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

इन जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। साथ ही ऐसा मौसम 4-5 दिन रह सकता है।

Advertisement

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों (नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, सिक्किम) में आज यानी 16 जून से 19 जून तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में 64 से 115 मिमी बारिश हो सकती है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गरज के साथ बिजली के चमकने का भी अनुमान है।

Advertisement

दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक में भी मौसम ने करवट ले ली है। काफी समय से हो रही बारिश के कारण लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है।

बेंगलुरु में ऐसा रहेगा आज का मौसम

बेंगलुरु में आज तापमान 26.95 डिग्री सेल्सियस है। दिन का पूर्वानुमान न्यूनतम 21.7 डिग्री सेल्सियस और और अधिकतम तापमान 29.76 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Advertisement

कल बेंगलुरु में न्यूनतम 21.16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.08 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

अगले 24 घंटों में जमकर बरसेंगे बादल

अगले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर बारिश अपना कहर दिखाने वाली है। दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, असम और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिणी गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है।

Advertisement

वहीं, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम दर्जे की की बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में ऐसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में एक दो स्थानों पर लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि 18-19 जून से सभी राज्यों में लू से राहत मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड और हिमाचल प्रदेश में प्रचंड गर्मी का प्रकोप लोग झेल रहे हैं। कई स्थानों पर लू की स्थिति देखी जा रही है।