Bengaluru Weather Update: बेंगलुरु में पिछले कुछ दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। जल्द ही शहर का मौसम करवट ले सकता है। इस बारे में आईएमडी ने खुद जानकारी दी है। मौसम से जुड़ी जानकारी देते हुए कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने अगले पांच दिनों के लिए मौसम की रिपोर्ट को भी शेयर किया है। आइए इसके बारे में आपको भी बताते हैं।
आज बेंगलुरु में ऐसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम ठंडा रहने का अनुमान जताया है। आज शहर में न्यूनतम तापमान 18.94 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। वहीं, अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में भारत के सिलिकॉन सिटी में सुबह हल्की ठंड रह सकती है।
आने वाले दिनों में मौसम का ऐसा रहेगा हाल
बेंगलुरु में आने वाले पांच दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। 17 सितंबर को बेंगलुरु में न्यूनतम तपमान 18.78 और अधिकतम तापमान 29.73 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 18 सितंबर को बेंगलुरु में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 17.78 डिग्री सेल्सियस और 27.73 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 19 और 20 सितंबर को बेंगलुरु में न्यूनतम तपमान 18.76 और अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा 20 सितंबर को 27.77 डिग्री अधिकतम तापमान रह सकता है और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के करीब रह सकता है।
आईएमडी ने दी बेंगलुरु मौसम से जुड़ी ये जानकारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तटीय क्षेत्रों, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के लिए सोमवार को कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। वहीं, राज्य के तटीय जिलों में छिटपुट से मध्यम बारिश की उम्मीद है और अन्य जिलों में छिटपुट बारिश के साथ ज़्यादातर शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। इसके अलावा कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने अगले पांच दिनों के लिए मौसम की रिपोर्ट में बताया है कि राज्य के तटीय जिलों से सटे तटीय और पहाड़ी जिलों में छिटपुट मध्यम बारिश की उम्मीद है। दक्षिण आंतरिक और उत्तर आंतरिक जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना है।
अन्य राज्यों में ऐसा है मौसम का हाल
देश के बाकि राज्यों की बात करें तो इस समय बारिश ने कई सारे राज्यों में अपना प्रकोप मचाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में जमकर बारिश हो रही है। इसके अलावा राजस्थान के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया जा चुका है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई शहरों में तेज से मध्यम वर्षा का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाली 19 सितंबर के बाद से दक्षिण पश्चिम मानसून के देश में लौटने के आसार हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान