Bengaluru Weather Update Today: एक तरफ लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है तो वहीं, दूसरी तरफ बेंगलुरु में भारी बारिश हो रही है। अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की क्या संभावना है। आइए इससे जुड़ी आपको पूरी जानकारी देते हैं।

Advertisement

अगले 24 घंटों में ऐसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम

Advertisement

कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की उम्मीद है। जबकि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में तापमान 21 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, गार्डन सिटी में आज तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की उम्मीद है, और राज्य के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। बेंगलुरु के कई हिस्सों में जमकर भारी बारिश होने की संभावन है।

Advertisement

कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना

वहीं, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कम बारिश की उम्मीद है। हालांकि, आईएमडी ने राज्य के तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है क्योंकि इन क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, अगले 5 दिन में राज्य के तटीय जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है, बाकी दिनों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तरी आंतरिक और दक्षिणी आंतरिक जिलों के लिए, 29 जुलाई से 2 अगस्त तक मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

केरल में हो रही है भारी बारिश

केरल के वायनाड ज़िले में भारी बारिश के कारण हुए भयानक भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। मेप्पडी के पास कई पहाड़ी इलाकों में हुई इस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। मलबे में सैकड़ों लोग फंसे हो सकते हैं। बचाव अभियान जारी है, लेकिन भारी बारिश से राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

Advertisement

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के दौरान केरल के मलप्पुरम और कन्नूर जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। अगले तीन घंटे के दौरान केरल के कोल्लम, अलप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और मलप्पुरम जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।