Bengaluru Heavy Rain News: बेंगलुरू में बारिश की वजह से तबाही मची हुई है। बेंगलुरूवासियों की बारिश के कारण जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। बारिश की वजह से स्कूल से लेकर अपार्टमेंट तक जलमग्न हो गए हैं। ऐसे में बेंगलुरु शहर के डीसी जी जगदीशा ने पूरे बेंगलुरु में भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों से जुड़ी अहम जानकारी दी है।
बेंगलुरू में 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे स्कूल
बेंगलुरु शहर के डीसी जी जगदीशा ने पूरे बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण 23 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। जलजमाव वाले इलाकों में बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, ऐसे में ये फैसला लिया गया है। वहीं, कॉलेज खुले रहेंगे। यह फैसला सोमवार को लिया गया है।
पिछले कई दिनों से हो रही भयंकर बारिश के कारण मौसम विभाग ने उत्तर कन्नड़, धारवाड़, गडग, हावेरी, बेल्लारी, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहर, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, बेलगाम, चामराजनगर, चिक्कबल्लापुर, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, हासन, कोडागु, कोलार, मांड्या, मैसूरु, रामानगर, शिवमोग्गा, तुमकुरु जिलों में येलो अलर्ट की घोषणा की है।
इतना ही नहीं, बेंगलुरू के कई इलाकों में बाढ़ आ जाने के कारण आज राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की पांच टीम को शहर में फंसे लोगों को निकालने के लिए तैनात किया गया।
इस बीच शहर के पूर्वी हिस्से में निर्माणाधीन इमारत के ढह जाने से कम से कम 17 लोग मलबे में दब गए। निचले इलाकों में कई मकानों में पानी घुस गया है और पास की झीलों में पानी उफान पर है। वहीं, वाहनों और बिजली के सामान को नुकसान पहुंचा है
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम का हाल
आईएमडी ने जानकारी दी है कि 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक शहर में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी। इन दिनों पर तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, 20 और 21 अक्टूबर को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई थी।
22 से 24 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश होगी, तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस तक थोड़ा ठंडा रहेगा। 25 अक्टूबर को भारी बारिश की उम्मीद है, जबकि 26 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे और तापमान समान रहेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान