Heatwave Alert in Bengaluru:भारत में गर्मी अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। सूरज हर रोज धरती पर आग उगल रहा है। देश में कई जगहों पर प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। इसी के मद्देनजर बेंगलुरु से जुड़ी हुई बहुत बड़ी अपडेट मौसम विभाग ने जारी कर दी है।
पिछले कुछ हफ्तों से बेंगलुरु में बारिश हो रही है, लेकिन आने वाले दिनों में लोगों को फिर से रिकॉर्डतोड़ गर्मी झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है कि शहर में फिर से गर्मी लौटने वाली है।
IMD ने बताया बेंगलुरु के मौसम का हाल
आज यानी 31 मई को बैंगलोर में तापमान 30.64 डिग्री सेल्सियस है। दिन का पूर्वानुमान न्यूनतम तापमान 22.48 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.65 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना है। वहीं, 1 जून को बेंगलुरु में न्यूनतम तापमान 23.23 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.73 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
तापमान 22.48 डिग्री सेल्सियस और 33.65 डिग्री सेल्सियस के बीच होने के कारण, मौसम विभाग ने यह जानकारी भी दे दी है कि अब बेंगलुरुवासियों को गर्म दिनों के लिए फिर से तैयार रहना पड़ेगा।
इसके अलावा यह भी बताया गया है कि गर्म मौसम को देखते हुए ही बाहर जाने की योजना बनाएं। यदि आप गर्मी के प्रति संवेदनशील हैं, तो मौसम के पूर्वानुमान पर ध्यान दें और मौजूदा मौसम के अनुसार ही कपड़े पहनकर गर्म दिनों में निकलें।
क्या बेंगलुरु में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत?
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के चले जाने के बाद एक बार फिर तापमान बढ़ेगा और गर्मी पड़ेगी। ग्लोबल वार्मिंग के कारण हीट वेव की इंटेंसिटी भी बढ़ गई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार गर्म मौसम की मार बेंगलुरु ने अधिक झेली है।
कर्नाटक में मौसम का हाल
कर्नाटक में गर्म मौसम की स्थिति मुख्य रूप से एल नीनो प्रभाव में बढ़ोतरी के कारण है, जो एक क्लाइमेट पैटर्न है जो पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में सतह के पानी की असामान्य वार्मिंग की जानकारी देता है। एल नीनो दुनिया भर में सामान्य मौसम पैटर्न को रोकता करता है, जिससे बाढ़, सूखा और अन्य चरम मौसम की घटनाएं होती हैं।
आपको बता दें कि बेंगलुरु में गर्मियों के दौरान हाल ही में रात में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई है। आपको बता दें कि इस तापमान में वृद्धि मार्च-अप्रैल 2024 में देखी गई है जो कि 2014-23 के तुलना में बहुत अधिक है। तापमान में यह वृद्धि रात के समय देखी जा रही है जो बहुत चिंताजनक है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक