मध्य भारत में तापमान गिरने से लोगों ने राहत की सांस ली है. मानसून भी अगले 2-3 दिन में बिहार, उत्तर प्रदेश समेत राजधानी दिल्ली में एंट्री कर सकता है. वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में मानसून ने पानी-पानी कर दिया है. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में सुबह तापमान 24 डिग्री के आसपास रहा. आज 22 जून को कैसा रहेगा तापमान और मौसम का हाल? चलिए जानते हैं....
आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?
IMD की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक बेंगलुरू में अधितकम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक फिसल सकता है. इस दौरान आसमान में बादल रहने की उम्मीद है. साथ ही एक या फिर दो बार हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. शहर की हवा भी अच्छी रहने का अनुमान है. आज एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 15.0 पर है, जोकि अच्छी हवा को दर्शा रहा है.
मौसम विभाग ने एक दिन पहले जारी अनुमान में कहा कि तटीय कर्नाटक और सतही इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहने का अनुमान दिया. जबकि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कमजोर मानसून की उम्मीद है. हालांकि, कोस्टल कर्नाटक के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई है. आंतरिक कर्नाटक के तटीय और निकटवर्ती जिलों में कुछ स्थानों पर 21 से 25 जून 2024 तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना है.
कर्नाटक के इन इलाकों को लेकर चेतावनी
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक 23 जून को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अगले दिन 24 और 25 जून को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश होने की संभावना है. विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 22 जून को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं
IMD की ताजा बुलिटन में कहा गया है कि 22 से 25 जून 2024 तक आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी. जबकि 21 जून 2024 को आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवा चली.
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका