Bengaluru Heavy Rain Alert News: बेंगलुरु में पिछले काफी दिनों से भारी बारिश अलग-अलग जगहों पर हो रही है। भारत मौसम विभाग के द्वारा 16 मई को भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने के लिए Yellow Alert जारी किया गया है।

Advertisement

आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

आईएमडी येलो अलर्ट चेतावनी के रूप में जारी करता है। इस अलर्ट का मुख्य मकसद लोगों को सतर्क करना होता है।

Advertisement

लिहाजा, लोगों को अगर मौसम ज्यादा खराब होता है तो उसके लिए तैयार रहना चाहिए। इसके साथ ही मौसम से जुड़ी जानकारी भी लेते रहना चाहिए। भारत मौसम विभाग के द्वारा 16 मई को बेंगलुरु में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन दिनों पर होगी जमकर बारिश

बेंगलुरु में 16 मई से 21 मई तक बारिश की संभावना है। 16, 17 और 19 मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। 18 मई को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

Advertisement

20 और 21 मई को बारिश के साथ गरज और बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

भारी बारिश ने मचाई तबाही

भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है। जिसके बाद एयरपोर्ट और सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

एयरपोर्ट में भारी जल जमाव के बाद 17 फ्लाइटें प्रभावित हुई हैं। गुरुवार को हुई तूफानी बारिश के कारण जयनगर, नृपथुंगा नगर और आरआर नगर समेत शहर के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंबे भी गिरे हैं। हालांकि, भीषण गर्मी के बीच भारी बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है।

अप्रैल में बारिश की कमी के बावजूद, पूरे मई में कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। हाल ही में, बेंगलुरु में दो महीने की लगातार गर्मी के बाद मार्च के बाद से सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Advertisement

ऐसे रखें खुद को तैयार

भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसके लिए बेंगलुरुवासियों के लिए यह जरूरी है कि वह पहले से तैयार रहें।

बदलते मौसम की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी रखें और मौसम संबंधी अपडेट और अलर्ट पर नजर रखें। इसके साथ-साथ यह भी ध्यान रखें कि आपके पास बिजली आपूर्ति के साथ-साथ भोजन, पीने का पैनी और आपातकालीन आपूर्ति हो।

Advertisement

अपनी और अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतें। बाहर पेड़ की बड़ी शाखाओं को काटवा दें क्योंकि यह खतरा पैदा कर सकती हैं और अपने घर में किसी भी संभावित रिसाव की जांच कर लें।

यदि संभव हो तो भारी बारिश में यात्रा न करें और यदि आपको बाहर जाना ही है तो अपने मार्ग की पहले से योजना बनाएं और बाढ़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। इसी के साथ-साथ सड़क की स्थिति का भी ध्यान रखें।

आपात स्थिति के मामले में चिकित्सा किट, फ्लैशलाइट, पानी की बोटल को साथ रखें। मोबाइल फोन को चार्ज रखें और भारी बारिश होने के दौरान जरूरत होने पर दोस्त, परिवार से जुड़े रहें।

सड़क की स्थिति के बारे में भी पूरी अपडेट रखें और आवश्कता न होने पर घर से बाहर न जाएं।