Bengaluru Weather Today in Hindi: बेंगलुरु के लोगों के लिए मौसम विभाग ने बड़ी खबर दी है। आज शहर का मौसम सुहावा होने की उम्मीद है। मौसम विभग के अनुसार, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही आज एक या दो बार बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिजली कड़कने का भी अनुमान है।

Advertisement

मौसम विभाग ने बेंगलुरू में जारी किया येलो अलर्ट (Yellow Alert in Bangalore)

मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 5 अक्टूबर को शहर में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि बेंगलुरूनिवासियों को थोड़ी बारिश और बादल गरजने को देखने को मिल सकता है।

Advertisement

अगले हफ्ते होगी बेंगलुरू में जमकर बारिश (Bangalore Weather)

बेंगलुरू में 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान हर दिन 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसी के साथ, बेंगलुरु में लगातार बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 6, 7 और 8 अक्टूबर को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश हो सकती है। इस हफ्ते बादल छाए रहेंगे। हफ्ते के अंत में 9 और 10 अक्टूबर को तेज बारिश होने की उम्मीद है।

Advertisement

इन जगहों पर होगी जमकर बारिश

बेंगलुरू के साथ-साथ रामनगर, मांड्या, चिकमगलुरु, कोलार और दावणगेरे जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। IMD ने बताया है कि अक्टूबर में सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसमें व्यापक बारिश के कारण पूरे महीने तापमान ठंडा रहेगा और मौसम खुशनुमा रहेगा।

आईएमडी ने ये भी बताया है कि 3 से 9 अक्टूबर तक दक्षिणी कर्नाटक के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। तटीय इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है, जिसके चलते 4 और 5 अक्टूबर को कुछ खास जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।