कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में रहने वालों के लिए जरूरी अपडेट है. शहर में चुनिंदा इलाकों में आज 25 जून को बिजली की कटौती की जाएगी. क्योंकि बेंगलुरू इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (BESCOM) और कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (KPTCL) अटके हुए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही. इसके अलावा शहर के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए रेगुलर मेंटनेंस का भी काम होगा. इसके लिए शहर के चुनिंदा इलाकों में बिजली की कटौती की जाएगी.

Advertisement

इन इलाकों में बिजली होगी गुल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 10:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक शहर में बिजली कटौती की जाएगी. इसके तहत मेंटनेंस का काम किया जाएगा, जिसमें अंडरग्राउंड केबल शिफ्टिंग, पेड़ों की छटाई, खंभों के पोजिशन में बदलाव समेत अन्य शामिल है. इसके तहत मंगलवार को शहर के चुनिंदा इलाकों में बिजली की कटौती की जाएगी....

Advertisement

इन इलाकों में HBR 1 ब्लॉक और 2 ब्लॉक, यासिन नगर, सुभाष लेआउट, राम मंदिर रोड, रामदेव गार्डन, कृष्णा रेड्डी लेआउट, टीचर्स कॉलनी, HBR 3 ब्लॉक, रिंग रोड सर्विस रोड, KK हाली विलेज, CMR रोड, कमनाहाली मेन रोड, लिंगाराजापुरम, जानकीराम लेआउट, गोविंदपुरा मेन रोड, रषद नगर, फरीदा शू फैक्ट्री, अरबी कॉलेज, केजी हाली, गोविंदपुरा गांव, विनोभनगर, BM लेआउट, आरोग्यमलेआउट, कावेरी गार्डेन और आसपास के इलाके शामिल है.

Advertisement

पहले भी मेंटनेंस के चलते की गई बिजली की कटौती

बेंगलुरू में इससे पहले भी जून में मेंटेनेंस की वजह से बिजली की सप्लाई रुकी थी. इसके तहत बेंगलुरू में बिजली कटौती का सिलसिला 12 जून तक जारी रहेगी. 9 जून को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक यदियुर, डोड्डामादुरे, मनावल्ली, कचेनहल्ली, नागासंद्रा, सी टी पाल्या, थिप्पुर, हेमवती और चिक्कमादुरे जैसे इलाकों में बिजली कटौती की गई. अगले दिन यानी 10 जून को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सी कुप्पे, तवरेकेरे, हक्की मारिपाल्या, हंगराहल्ली, एम. एच. पल्या, टी. बोम्मेनाहल्ली, नीलासंद्रा और आर ब्यादरहल्ली इलाकों में बिजली कटौती की गई.

Advertisement

11 जून को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक अदुगोडी, सलारपुरिया टॉवर, चिक्का अदुगोडी, नंजप्पा लेआउट, चिक्का लक्ष्मैया लेआउट, विल्सन गार्डन, लक्कसांद्रा और लालजीनगर में बिजली कटौती की गई. वहीं, 12 जून को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक श्रीनगर, होसाकेरेहल्ली, वीरभद्रनगर, न्यू टिम्बरयार्ड (एनटीवाई) लेआउट, त्यागराजनगर, बीएसके III स्टेज, कात्रिगुप्पे, गिरिनगर चौथा चरण, विल्सन गार्डन, जेसी रोड, शांतिनगर, रिचमंड सर्कल, रेजीडेंसी रोड, लालबाग रोड, संपांगीरामनगर, केएच रोड, सुब्बैया सर्कल, और सुधामानगर इलाकों में बिजली कटौती की गई.