Bengaluru Namma Metro Green Line: अगर आप बेंगलुरू में मेट्रो से सफर करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी आ गई है। आज से बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो की ग्रीन लाइन के नागासंद्रा से मदावरा तक 3.14 किलोमीटर लंबे हिस्से को आज कॉमर्शियल ऑपरेशन के लिए खोल दिया गया है।

Advertisement

यह नया खंड बेंगलुरु के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण वृद्धि का प्रतीक है जिससे यात्रियों के सफर को करने में सुविधा मिले। 3.14 किलोमीटर लंबा यह मेट्रो खंड नम्मा मेट्रो की ग्रीन लाइन का उत्तरी विस्तार है। इससे बेंगलुरु मेट्रो नेटवर्क का विस्तार 76.95 किलोमीटर तक हो जाएगा और तुमकुरु रोड पर यातायात की गंभीर भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

इतना लगा है बनने में समय

इस खंड को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (दक्षिणी सर्किल) ए.एम. चौधरी से 4 अक्टूबर को वैधानिक मंजूरी मिल गई थी, लेकिन सरकारी अनुमति के अभाव में इसके उद्घाटन में देरी हुई। 298.65 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस एलिवेटेड मेट्रो लाइन में मंजूनाथ नगर, चिक्काबिदरकल्लू और मदावरा के तीन स्टेशन शामिल हैं। यह नम्मा मेट्रो के इतिहास में सबसे धीरे गति से बनने वाली परियोजना है, जिसे बनाने में 27 महीनों के बजाय 91 महीने लगे।

Advertisement

44000 लोग कर पाएंगें हर रोज सफर

BMRCL ने एक बयान में कहा, राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही साथ गुजर रही यह लाइन दो स्थानों पर एनआईसीई (नंदी इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर एंटरप्राइजेज) सड़क को पार करती है। इस लाइन के विस्तार से बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (बीआईईसी), एक प्रमुख प्रदर्शनी केंद्र, बड़े आवासीय परिसरों और आस-पास के शहरों तक मेट्रो की आसान पहुंच बढ़ेगी। इसके अलावा लोगों की यात्रा का समय 30 प्रतिशत तक कम होगा। इस लाइन के खुलने से 44 हजार अतिरिक्त यात्रियों को हर रोज फायदा मिलेगा।

Advertisement

इस खंड के संचालित होने के बाद बेंगलुरु में 69 स्टेशनों के साथ 76.95 किलोमीटर लंबी मेट्रो सुविधा होगी। इसके साथ ही, उत्तर दक्षिण गलियारा (ग्रीन लाइन) 31 स्टेशनों के साथ 33.46 किलोमीटर लंबा हो जाएगा और पूर्व पश्चिम गलियारा (पर्पल लाइन) 38 स्टेशनों के साथ 43.49 किलोमीटर लंबा हो जाएगा। इससे लोगों को सफर के दौरान परेशानी नहीं होगी और उन्हें मेट्रो के कारण अधिक सुविधा भी मिलेगी।