Bengaluru IT Companies Job News: क्या आप एक फ्रेशर हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है। एक तरफ इंफोसिस, टीसीएस, और कई बड़ी आईटी कंपनियां फ्रेशर्स की ऑनबोर्डिंग को रोक कर बैठी हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ भारत में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सेक्टर की कुछ आईटी कंपनियों में बीते छह महीने में स्किल्ड फ्रेशर्स की मांग 5 प्रतिशत बढ़ी है।

Advertisement

7.49 लाख रुपये तक मिल रहा है सैलरी पैकेज

Advertisement

हाल ही में आई टैलेंट प्लेटफॉर्म फाउंडिट (पूर्व मॉन्स्टर) की ओर से जारी किए डेटा में बताया गया कि नए ग्रेजुएट लोगों को आईटी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इंडस्ट्रीज में उच्च वेतन मिल रहा है। इसकी ऐवरेज रेंज 4.07 लाख रुपये से लेकर 7.49 लाख रुपये प्रति वर्ष के बीच है।

बेंगलुरु में मिल रहा सबसे ज्यादा पैकेज

इस डेटा के मुताबिक, बेंगलुरु में फ्रेशर्स को सबसे ज्यादा औसत 4.16 लाख रुपये प्रति वर्ष का वेतन मिलता है और वहीं, मुंबई में फ्रेशर्स के लिए औसत वेतन 3.99 लाख रुपये प्रति वर्ष है। दिल्ली और बेंगलुरु की आईटी कंपनियों में सबसे ज्यादा फ्रेशर्स की मांग है। इसके बाद मुंबई, चेन्नई और पुणे का नाम है।

Advertisement

भारत में महानगरीय शहरों में फ्रेशर्स की नियुक्ति सबसे ज़्यादा रही। मुंबई (8%), चेन्नई (8%), पुणे (8%), और हैदराबाद (8%) फ्रेशर्स की नियुक्ति के लिए अगले कुछ टॉप जगहों के रूप में दर्ज किए गए।

फाउंडिट के सीईओ शेखर गरिसा ने यह भी जानकारी दी है कि हमने एक ट्रेंड स्पष्ट रूप से देखा कि स्टार्टअप और अन्य कंपनियां शिक्षा की जगह स्किल को अधिक महत्व दे रही हैं। ऐसे में युवाओं को अपना फोकस अच्छी स्किल को हासिल करने में लगाना चाहिए।
इन सेक्टर में मिल रही है जॉब

Advertisement

इन सेक्टर की कंपनियां दे रही हैं अधिक सैलरी

बैंकिंग, वित्तीय सर्विस और बीमा (बीएफएसआई) इंडस्ट्री में फ्रेशर्स को 3.06 रुपये-5.49 लाख रुपये प्रति वर्ष के औसत वेतन मिलता है। इंडस्ट्री रिपोर्ट में यह बताया गया है कि आईटी कंपनियां, विशेष रूप से हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्षेत्र में, फ्रेशर्स को नियुक्त करने की इच्छा दिखा रही हैं, जो भारत में नियुक्ति रणनीतियों में बदलाव का संकेत है।

Advertisement

यह प्रवृत्ति मुख्य रूप से इंडस्ट्री के अंदर चल रहेरी स्ट्रक्चरिंग एफर्ट से प्रेरित है, जो नई तकनीकों को अपनाने, नई विचारों को बढ़ाने और स्टेलबिलिटी सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करती है।

स्टार्टअप्स कर रहे हैं बंपर हायरिंग

आईटी सर्विस और इंटरनेट इंडस्ट्री में स्टार्टअप फ्रेशर्स को नियुक्त कर रहे हैं। जबकि पिछली तिमाही में आईटी इंडस्ट्री में नौकरियों में गिरावट आई है, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की मांग अकेले स्टार्टअप में 28% नौकरियों के लिए है। इसके अतिरिक्त, स्टार्टअप में नियुक्त की जाने वाली अन्य भूमिकाएं कंसल्टेंट (10%), सेल्स या एग्जीक्यूटिव मैनेजर और ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव या मैनेजर (4%) हैं।

Advertisement

फ्रेशर्स के लिए वेतन ब्रैकेट के आंकड़ों के अनुसार, आईटी - सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इंडस्ट्री में नए ग्रेजुएट्स को सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज मिलता है, जिसका औसत 4.07 - 7.49 लाख प्रति वर्ष है। इसके बाद बीएफएसआई इंडस्ट्री है, जो फ्रेशर्स को 3.06 - 5.49 लाख प्रति वर्ष के औसत वेतन के साथ कंपनसेशन देता है।

कंपीटेटिव कंपनसेशन की पेशकश करने वाले अन्य इंडस्ट्रीज में ऑटोमोटिव, इंजीनियरिंग और एफएमसीजी, फूड और पैकेज्ड फूड इंडस्ट्री शामिल हैं, जिनका ऐवरेज सैलरी पैकेज 3.11 - 5.38 लाख प्रति वर्ष है।