Viral Post: आज के समय हर कोई कामियाबी की सीढ़ियों पर चढ़ना चाहता है, लेकिन कुछ इसमें सफल हो जाते हैं कुछ कमियाब नहीं हो पाते हैं लेकिन कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जो चर्चा में बनी हुई है, हम बात कर रहे हैं बेंगलुरू के एक रिक्शा चालक कि जो इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है।
एक यूजर ने रेडिट पर एक फोटो शेयर की जिसमें एक रिक्शाचालक दिखाई दे रहा है। उस रिक्शाचालक ने अपने पीछे बैठने वाली सीट पर नोट पेपर लगाया हुआ था, जिसमें लिखा हुआ था कि हाय पैसेंजर मेरा नाम सैमुअल क्रिस्टी है। मैं एक ग्रेजुएट हूं और अपने स्टार्टअप बिजनेस आइडिया के लिए फंड जुटाना चाहता हूं। अगर आप इच्छुक हैं, तो कृपया मुझसे बात करें।
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के वायरल होने के बाद से ही लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं जिसमें हर कोई अपनी बात सामने रख रहा है। एक यूजर ने लिखा कि मै उम्मीद करता हूँ कि वो जो भी काम करना चाहता है उसमें वो कामियाब हो वहीं एक और यूजर नें इसमें अपनी राय भी रखी और कहा ये लोग इस तरह घोटाले करते हैं और ये लोग बहुत बड़े घोटालेबाज होते हैं। इस पोस्ट पर लोगों ने अलग अलग राय दी जिसमें कुछ लोगों ने कहा ये सही नहीं है वहीं कुछ लोगों ने कहा की हम भी कामना करते हैं ये कममियाब हो जाए। इस तरह रेडिट पर कमेन्ट सेक्शन में वार पलटवार चलता रहा।
इस रिक्शाचालक ने फंड इक्कठा करने के लिए नायाब तरीका अपनाया है जिस वजह से ये चर्चा में बना हुआ है, यूजर्स इस रिक्शाचालक की जम के तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल हो जाता है लेकिन इस रिक्शाचालक का फंड इक्कठा करने का तरीका ही बेहद शानदार माना जा रहा है।
More Articles
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके
- LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis