Bank FD : सुरक्षित निवेश के लिए बैंक एफडी एक बेहद ही पसंदीदा जरिया है। बैंक एफडी का एक बड़ा फायदा यह भी होता है कि आप बैंक एफडी को गिरवी रखकर लोन भी ले सकते है। आज हम आपने बैंक एफडी पर लोन के फायदे के बारे में जानकारी दे रहे है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

अगर आप एफडी पर लोन लेते है, तो फिर यह लोन पर ब्याज की दर पर्सनल लोन से काफी कम होती है। अगर आप कम ब्याज की दर और कम वक्त के लिए लोन लेने का विचार कर रहे है, तो फिर एफडी पर लोन एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

Advertisement

लोन लेने के लिए एफडी को गिरवी रखा जाता है इसी वजह से बैंक जल्दी लोन भी दे देते है। इसके साथ ही लोन को लेने के लिए अन्य किसी और चीज को गिरवी नहीं रखने होता है।

जरूरत के वक्त में एफडी पर लोन लेना एक बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें काफी कम वक्त में लोन मिल जाता है साथ ही आपको एफडी को तुडवाले की भी आवश्यकता नही होती है।

Advertisement

इससे आप अधिक जुर्माने से बच जाते है। इसके साथ ही अगर आप वक्त से लोन का भुगतान करते है, तो फिर आपका क्रेडिट स्कोर भी बढ़ जाता है। बता दें आपको आपकी बैंक एफडी की वैल्यू की 90 प्रतिशत से 95 प्रतिशत प्रतिशत तक लोन दे सकती है।

अगर हम बैंक एफडी से लोन लेने के फायदे की बात करें, तो फिर इससे लोन लेना बेहद ही सरल तरीका हैं, इसमें आपको बेहद कम ब्याज पर लोन मिल जाता है, इसमें आपको सिर्फ उसी राशि पर ब्याज लगता है। जिस राशि का आप उपयोग करोगे।

Advertisement

बैंक एफडी में भुगतान करना बेहद लचीला होता है। इसमें आप लोन का भुगतान अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं। इसमें ईएमआई की सुविधा नहीं होता है। अगर से जल्द लोन का भुगतान कर देते है, तो फिर आपसे कोई भी चार्ज नहीं लिया जाता है।