Gold : जब भी आप सोना खरीदते है, तो उससे पहले उसकी शुद्धता की जांच कर लेना बेहद जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते है, तो फिर आपको नुकसान हो सकता है। अगर आप सोने के जेवर खरीद रहे है, तो फिर यह और भी आवश्यक हो जाता है। कई बार एक के ज्वेलर से सोना खरीदते है, तो फिर दूसरा ज्वेलर उसको मिलावटी बता देता है। कई बार ऐसे में ग्राहक को नुकसान उठाना पड़ता है। आपको एक बात का और बेहद ध्यान रखना जरूरी होता है। कि जो सोने की शुद्धता होती है। यह उसकी कीमत पर असर करती है।

Advertisement

कैसे मापी जाती है सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता को कैरेट में मापा जाता है। आम तौर पर जो सोने की ज्वेलरी होती है। यह 18 कैरेट से लेकर 22 कैरेट तक होती है। सबसे शुद्ध 24 कैरेट माना जाता है। लेकिन इसको बनाना कठिन होता है। इससे इसके टूटने का डर बना रहता है। ज्वेलरी को मजबूत बनाने के लिए उसमें दूसरे मेटल मिलाए जाते हैं। अगर हम 18 कैरेट से 22 कैरेट की शुद्धता की बात करें, तो 18 कैरेट कम शुद्ध होता है और 22 कैरेट थोड़ा अधिक शुद्ध होगा। अगर हम सोने की शुद्धता की जांच की बात करें, तो आज के समय में आधुनिक तरीके आ गए है। जिसकी मदद से शुद्धता की जांच कर सकते है। लेकिन, है समय जब हम सोना खरीदते है, तो फिर इसके लिए यह मेथड का उपयोग करना आवश्यक नहीं होता है। सरकार ने कस्टमर्स की समस्या को दूर करने के लिए एक सिस्टम शुरू किया है। इसका नाम हॉलमार्क सिस्टम है। देशभर में इसको धीरे धीरे लागू किया जा रहा है।

Advertisement
हॉलमार्क क्या शुद्धता की गांरटी है

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) को तरफ से हॉलमार्किंग का सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। बीआईएस एक सरकारी एजेंसी है। इसी वजह से आप बीआईएस के सर्टिफिकेट पर आप भरोसा कर सकते हैं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने जून 2021 में हॉलमार्किंग को अनिवार्य बना दिया। छह डिजिट का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है। जिसको हॉलमार्किंग में दिया जाता है। हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन का भी इसकी जगह उपयोग होता है। आपके ज्वेलरी पर हॉलमार्क का प्रति ज्वेलरी केवल 35 रुपये चार्ज लिया है। इस पर जीएसटी लगता है।

Cheap Gold Loan: चेक करें सबसे कम ब्याज दरें और EMI लिस्ट | Good Returns
क्या देखने की जरूरत है हॉलमार्क

जब भी आप ज्वेलरी खरीदने जाते है। आपको ज्वेलर से कहना है। कि आप केवल हॉलमार्क ज्वेलरी ही खरीदना चाहते है। जब आपको ज्वेलरी पसंद आ जाती है। इसके बाद आपको यह जांच कर लेना है। कि आप जिस ज्वेलरी को खरीद रहे है। यह ज्वैलरी पर हॉलमार्क है या नहीं है।