नयी दिल्ली। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। देश के कुछ हिस्सों में तापमान काफी ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में गर्मियों के सीजन वाले फल भी बाजारों में दिखने लगे हैं। गर्मियों के मौसम में भारत में जो फल सबसे अधिक पसंद किया जाता है वो है तरबूज। खास कर उत्तर भारत में तरबूज को गर्मियों में कुछ ज्यादा ही पसंद किया जाता है। आपने दो तरह का तरबूज आम तौर पर देखा होगा। एक होता है ऊपर से गाढ़े हर रंग का। ये ऊपर से पूरा हरा होता है। वहीं दूसरे के ऊपर रंग हल्के और गाढ़े हरे रंग का मिश्रण होता है। मगर दोनों ही किस्म के तरबूज अंदर से लाल होते हैं। पर अब नया तरबूज सामने आया है। मजे की बात ये एक किसान नयी किस्म का तरबूज उगा कर मोटी कमाई की है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
गर्मियों के मौसम में तरबूज को शरीर में पानी की कमी पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। डॉक्टर भी तरबूज खाने की सलाह देते हैं। तरबूज के बीज भी फायदेमंद होते हैं। पर कर्नाटक में एक किसान ने एक खास तरबूज उगाया है, जो अंदर से लाल नहीं बल्कि पीला है। ये तरबूज की एक अजीब किस्म है। आगे जानिए इस तरबूज की डिटेल।
कर्नाटक के कोरल्ली गांव रहने के वाले एक किसान ने जो तरबूज उगाया है वो अंदर से लाल नहीं बल्कि पीला है। उन्होंने अंदर से पीला निकलने वाले इस तरबूज को अपने खेत में ही उगाया है। जिस किसान ने ये अनोखा कारनामा किया है उनका नाम है बसवराज पाटिल है। बसवराज एक शिक्षित किसान हैं। बसवराज ने स्नातक तक की शिक्षा हासिल की है।
बसवराज द्वारा उगाया गया खास तरबूज अंदर से तो पीला है, मगर ऊपर से ये सामान्य तरबूजों की तरह हरा है। अंदर से पीला होने के कारण ये सामान्य किस्म के दोनों तरह के तरबूजों से अलग है। बसवराज के अनुसार अंदर से पीला निकलने वाला ये तरबूज लाल तरबूज से अधिक मीठा होता है।
बसवराज ने पीले तरबूज की खेती के लिए 2 लाख रुपये खर्च किए थे। अब उन्हें इस खास तरबूज से 3 लाख से अधिक का फायदा हुआ है। उनके अनुसार किसानों को भी खेती में बदलाव लाने चाहिए। अच्छी बात ये है कि बसवराज बिग बाजार के संपर्क में हैं। इससे वे अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। फिलहाल वो अपनी फसल को लोकल मार्केट में बेचते हैं। बसवराज के पीले तरबूज सोशल मीडिया पर फैल चुके हैं। उन्हें जबरदस्त रेस्पोंस मिल रहा है।
आपको बता दें कि जापान का युबरी खरबूजा दुनिया का सबसे महंगा फल होता है। ये फल जापान में ही उगता है। इस खरबूजे की अधिकतर बिक्री भी जापान में होती है। जापान से इस फल का निर्यात बहुत कम होता है। युबरी खरबूजे की कीमत है 20 लाख रु प्रति किलो। यदि 2 खरबूज मिल कर एक किलो हों तो एक खरबूजे की कीमत हुई 10 लाख रु। इतने में आप भारत में एक शानदार कार खरीद सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान