नई दिल्ली, अगस्त 25। दिल्ली एनसीआर के शहर गुड़गांव में अब से गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की सख्त नजर बनी रहेगी। हाल ही में शहर में हुई एक दुर्घटना के बाद गुड़गांव पुलिस ने ट्रैफिक नियमों में कड़े बदलाव किए हैं। पुलिस अब गलत-साइड से गाड़ी चलाने वाले लोगों पर शख्त कार्यवाहीं करने के मूड में है। पुलिस ने कई बार गलत साइड से गाड़ी चलाने को बंद करने की कोशिश की है, लेकिन कामयाबी ना मिलने के बाद अब पुलिस ने उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना बहुत बढ़ा दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि आर्थिक दंड के भय से लोग अपनी इस जानलेवा आदत को जरूर बदलेंगे।
हरियाणा के सबसे बड़े शहर गुड़गांव में अब गलत-साइड से ड्राइविंग करने वालों की खैर नहीं है। शहर में लोगों की इस गतिविधि पर जुर्माना 10 गुना बढ़ा दिया गया है। पुलिस ने ट्रैफिक नियम के अनुसार विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने के उलंधन को 'खतरनाक ड्राइविंग' की धारा के साथ जोड़ दिया है। अभी तक गलत-साइड से गाड़ी चलाने पर 500 रुपए का जुर्माने वसूलने का प्रावधान था। लेकिन, सोमवार से ही शहर में पुलिस ट्रैफिक के इस नियम के उल्लंघन करने पर लोगों से 5,500 रुपए का चालान वसूल रही है। इस चालान में 500 रुपए गलत-साइड से गाड़ी चलाने के लिए लिया जा रहा है और 5,000 रुपए 'खतरनाक ड्राइविंग' के लिए वसूला जा रहा है।
ट्रैफिक नियम में बदलाव करने के पहले दिन ही पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने 45 लोगों के फिजिकल चालान काटे हैं। जुर्माने की रकम बढ़ाने के साथ ही लोगों के आदतो में सुधार लाने के लिए पुलिस ने रोजाना चालानों की संख्या भी 1,000 से 3,000 तक बढ़ाने का लक्ष्य बनाया है। यह चालान ऑनलाइन और पोस्टल चालानों के से अलग होंगे, जिसमें उल्लंघन करनेवालों को कैमरों की सहायता से पकड़ा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि विभाग सॉफ्टवेयर को भी अपडेट करा रहे हैं, ताकि गलत-साइड ड्राइविंग के लिए भी ऑनलाइन चालान काटा जा सके।
गुड़गांव में बड़े सड़क दुर्घटनाओं में से कम से कम 20 प्रतिशत गलत-साइड से गाड़ी चलाने के मामले हैं। अभी तक पुलिस की लोगों को गलत-साइड से गाड़ी चलाकर अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालने से रोकने की सारी कोशिशें नाकाम रही थीं। लेकिन, रविवार की रात को हुई दुर्घटना ने पुलिस को तत्काल ठोस कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया। इस घटना में एक एमबीबीएस के छात्र और उसके दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनकी कार गलत-साइड में खड़े एक ट्रक से टकरा गई थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान