Banking Stocks To Buy: भारत का फाइनेंशियल सेक्टर, जिसने पिछला फाइनेंशियल ईयर मिले-जुले नतीजों के साथ खत्म किया था, अब एक अहम मोड़ पर खड़ा है। एक तरफ पश्चिम एशिया में चल रहे टकराव और कमजोर मॉनसून की आशंका जैसे मैक्रो-इकोनॉमिक दबाव हैं, तो दूसरी तरफ रेगुलेटरी सपोर्ट है जो ग्रोथ और कमाई की मजबूती (खासकर बैंकों के लिए) में मदद कर सकता है।
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अनुसार, हालांकि पश्चिम-एशिया संघर्ष और अल नीनो से जुड़े जोखिमों को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है, लेकिन हाल ही में उठाए गए फॉरेन करेंसी नॉन-रेसिडेंट बैंक [FCNR (B)] और इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) जैसे कदम इस सेक्टर की ग्रोथ, मार्जिन और एसेट क्वालिटी को मुश्किल समय में भी सहारा देंगे।
खरीदने के लिए बैंकिंग स्टॉक्स
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने ऐसे 12 बैंकिंग स्टॉक्स चुने हैं जिन्हें निवेशक अभी लंबे समय के लिए खरीद सकते हैं।
- SBI- नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एसबीआई शेयरों को 1,250 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
- इंडियन बैंक- नुवामा ने इंडियन बैंक शेयरों को 1,025 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
- HDFC बैंक- नुवामा ने HDFC बैंक शेयरों को 1,025 रुपये काटारगेट प्राइस दिया है।
- ICICI बैंक- ब्रोकरेट फर्म ने ICICI बैंक शेयरों को 1800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
- Axis बैंक- नुवामा ने Axis बैंक शेयरों को 1650 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
- IndusInd बैंक- नुवामा ने IndusInd बैंक शेयरों को 1125 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
- Federal बैंक- नुवामा ने Federal बैंक शेयरों को 380 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
- RBL बैंक- RBL बैंक शेयरों को नुवामा ने 470 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
- Karur Vysya बैंक- Karur Vysya बैंक शेयरों को नुवामा ने 360 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
- City Union बैंक- City Union बैंक शेयरों को नुवामा ने 250 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
- Bandhan बैंक- बंधन बैंक शेयरों को ब्रोकरेज ने 250 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
- Ujjivan Small Finance बैंक- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक शेयरों को नुवामा ने 72 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट? जानिए NPCI का नया प्लान