Bank of Maharashtra Q2 Results: देश के दिग्गज सरकारी बैंकिंग सेक्टर की कंपनी बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सितंबर तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. बैंक का कंसो मुनाफा बढ़ा है, जोकि 44.28 फीसदी बढ़ा है. यह जुलाई से सितंबर के दौरान 1,327.08 करोड़ रुपए रहा. फाइनेंशियल ईयर 2025 की दूसरी तिमाही में भी ब्याज से कमाई यानी NII भी बढ़ी है. नतीजों के बाद शेयर करीब आधे फीसदी चढ़कर 54.38 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
सरकारी बैंक ने जारी किए नतीजे
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने बाजार को फाइनेंशियल रिजल्ट की जानकारी दी. यह पिछले साल की समान तिमाही के 919.75 करोड़ रुपए के मुकाबले 1,327.08 करोड़ रुपए हो गया है. पहली तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 1,293.68 करोड़ रुपए हुआ था.
सरकारी बैंक ने बताया कि जुलाई से सितंबर के दौरान ब्याज से कमाई यानी NII सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़ा है. इस दौरान ब्याज से कमाई 2,806.8 करोड़ रुपए हुई, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 2,432 करोड़ रुपए थी. बुरे फंसे लोन के लोन को लेकर भी अपडेट जारी किया है.
NPA को लेकर दिया अपडेट
बाजार को दी जानकारी में बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने बताया कि ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग असेट (NPA) 1.84 फीसदी पर रहा. पिछली तिमाही में एनपीए 1.85 फीसदी पर था, जोकि तिमाही आधार पर घटा है. सितंबर में नेट NPA भी 0.2 फीसदी पर पहुंच गया, जोकि जून तिमाही में स्थिर रहा.
BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कुल मार्केट कैप 41,826.68 करोड़ रुपए है. सरकारी बैंक का शेयर 3 महीने पहले 20 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया. 2024 में अब तक शेयर 19 फीसदी का रिटर्न दिया है. 2 साल में सरकारी शेयर ने निवेशकों को तीन गुना रिटर्न दिया है. यानी 200 फीसदी रिटर्न दिया है.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान