Bank Of India FD Interest Rate: बैंक ऑफ इंडिया ने आज अपनी फिक्स डिपॉजिट की ब्याज दरों को रिवाइज किया है। 1 सितंबर 2024 से लागू से बैंक ने इन रेट्स को लागू कर दिया है। ग्राहकों को इस महीने से फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। ये नई दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होती हैं। आइए आपको बताते हैं कि अगर आप बैंक ऑफ इंडिया की फिक्स डिपॉजिट में निवेश करेंगे तो आपको कितना ब्याज मिलेगा।

Advertisement

3 करोड़ तक अगर आप निवेश करते हैं तो इतना मिलेगा ब्याज (BOI Latest FD Rates)

Advertisement

7 दिन से 14 दिनों के लिए अगर आम जनता इस बैंक की एफडी में 3 करोड़ तक निवेश करती है तो उसे 3 प्रतिशत तक का एफडी पर ब्याज ऑफर किया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए 7 दिन से 14 दिनों के निवेश पर 3.50 प्रतिशत का एफडी पर ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

अगर 30 दिनों तक के लिए 3 करोड़ रुपये तक एफडी में निवेश करते हैं (Bank Of India FD rates 2024 in hindi)

Advertisement

15 दिन से 30 दिन के लिए अगर निवेश करते हैं तो 3 प्रतिशत का आम जनता को ब्याज दिया जाता है। सीनियर सिटीजन को 3.50% का ब्याज मिलेगा।

इसके अलावा अगर आप 31 से 45 दिनों के लिए निवेश करते हैं तो आम जनता को एफडी पर 3 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 3.50 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जाएगा। 46 दिन से 90 दिनों की एफडी पर आम जनता को 4.50 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 5 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

Advertisement

46 दिन से 90 दिनों के लिए 3 करोड़ के निवेश पर आम जनता के लिए 4.50 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। 46 दिन से 90 दिनों के लिए सीनियर सिटीजन को 5 प्रतिशत का एफडी पर ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

इसके अलावा 91 दिन से 179 दिनों के लिए आम जनता को 4.50 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 5 प्रतिशत का एफडी पर ब्याज ऑफर किया जा रहा है। 180 दिन से 210 दिनों के निवेश पर आम जनता को 6 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 6.50 प्रतिशत का ब्याज एफडी पर मिल रहा है। वहीं, 211 दिन से 269 दिनों के लिए आम जनता को 6 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा और सीनियर सिटीजन के लिए 6.50 प्रतिशत ब्याज दर इस महीने से निर्धारित किया गया है।

Advertisement

वहीं, 270 दिनों से 1 साल से कम के निवेश पर आम जनता को 6 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 6.50 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। 333 दिनों की एफडी पर आम जनता को 7.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 7.50 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

1 साल या उससे अधिक के लिए एफडी में निवेश करने पर ब्याज (Bank of India Revised Fixed Deposit Rates)

Advertisement

अगर आप एक साल के लिए एफडी में निवेश करते हैं तो सीनियर सिटीजन को 7.30 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा और आम जनता को 6.80 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। 1 साल से अधिक और 2 साल से कम के एफडी निवेश पर आम जनता को 6.80 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 7.30 प्रतिशत का ब्याज ये बैंक ऑफर कर रहा है। इसके अलावा भी बैंक एफडी की अलग-अलग समय अवधि के अनुसार, ब्याज ऑफर कर रहा है।