नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 2016 में नोटबंदी की घोषणा के बाद ई-बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग काफी लोकप्रिय हो गए। कोरोनावायरस महामारी के आने के बाद से इन सुविधाओं का और भी बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया। यह दोनों ही बैंकिंग सिस्टम काफी पसंद किए गए, क्योंकि ये पूरी तरह कॉन्टैक्टलेस हैं। मोबाइल बैंकिंग सिस्टम के लिए एक वैलिड मोबाइल नंबर के साथ यूपीआई आईडी की आवश्यकता होती है। मोबाइल बैंकिंग में लेनदेन तब से और भी आसान हो गई से जब उपयोगकर्ताओं के लिए केवल क्यूआर कोड को स्कैन करके पैसे का भुगतान करने की सुविधा शुरू की गई है। मगर अब बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) बैंकिंग का एक नया सिस्टम लेकर आया है। बीओबी ने व्हाट्सऐप बैंकिंग की शुरुआत की है।
बीओबी की व्हाट्सऐप बैंकिंग सुविधा से ग्राहकों को काफी फायदा मिलेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा लेनदेन का एक यूनीक मैकेनिज्म लेकर आया है। इसने लोगों की सुविधा के लिए एक व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा शुरू की है। इस सेवा का उपयोग बैंक के ग्राहकों तो ले ही सकेंगे, साथ ही वे लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे, जो बीओबी के ग्राहक नहीं हैं।
पेटीएम, गूगल पे और फोन पे जैसी कई मोबाइल बैंकिंग ऐप हैं। इन ऐप के अलावा हर बैंक ने अपनी ऐप भी लॉन्च कर दी है, जिसमें मोबाइल बैंकिंग के साथ वॉलेट की सुविधा शामिल होती है। एसबीआई बैंक के पास योनो ऐप है जबकि आईसीआईसीआई बैंक ने iMobile ऐप लॉन्च की हुई है। ऐसे में बीओबी का बैंकिंग का नया वर्जन लेकर आया है, जिसे व्हाट्सऐप बैंकिंग नाम दिया गया है।
बीओबी की इस नयी सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको अपने कॉन्टैक्ट में बैंक ऑफ बड़ौदा के व्हाट्सएप नंबर '8433 888 777' को सेव करना होगा और इस नंबर पर 'hi' मैसेज भेजना होगा। बैंक व्हाट्सऐप के जरिए कई सेवाओं की पेशकश करेगा, जिसमें बैलेंस इंक्वारी, चेक स्टेटस इंक्वारी, मिनी स्टेटमेंट, बैंक प्रोडक्ट्स और सेवाओं की जानकारी, चेक बुक के लिए अनुरोध और डेबिट कार्ड को ब्लॉक करना शामिल है।
इस सर्विस के मुख्य बेनेफिट में से एक यह है कि आपको सुविधा का उपयोग करने के लिए किसी अतिरिक्त एप्लिकेशन की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा यह सेवा 24X7 उपलब्ध रहेगी ताकि ग्राहक दिन के किसी भी समय इसका उपयोग कर सकें। यह सुविधा Android और iOS उपयोगकर्ताओं दोनों के लिए उपलब्ध होगी। अब जानते हैं इस सेवा का उपयोग शुरू करने के लिए पूरा प्रोसेस क्या है।
स्टेप 1 : अपने कॉन्टैक्ट्स में बैंक ऑफ बड़ौदा का व्हाट्सएप बिजनेस नंबर '8433 888 777' सेव करें
स्टेप 2 : इस नंबर पर ‘hi' मैसेज लिख कर भेजें
स्टेप 3 : आपको बैंक से मैसेज प्राप्त होगा कि सर्विस आपके नंबर के लिए सक्रिय हो गई है
स्टेप 4 : दिन के किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार आप बीओबी की व्हाट्सएप बैंकिंग सर्विस का उपयोग कर सकते हैं
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!