नई दिल्ली, सितंबर 9। सरकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक नयी मोबाइल बैंकिंग ऐप लॉन्च की है। बैंक ने अपना नया डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म 'बॉब वर्ल्ड' लॉन्च किया है। बैंक के मुताबिक इस ऐप के जरिए एक ही जगह सभी बैंकिंग सेवाएं दी जाएंगी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर सारी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को पेश किया है। इस ऐप के जरिए बैंक का मकसद सीमलेस वर्चुअल बैंकिंग एक्सपीरियंस ऑफर करना है।
'बॉब वर्ल्ड' ऐप पर चार अलग-अलग सेगमेंट होंगे, जिनमें सेव, इन्वेस्ट, लोन और शॉप शामिल हैं। इन चारों सेगमेंट के तहत बैंकिंग प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की पेशकश की जाएगी। इन सेवाओं को अलग-अलग फेज में शुरू किया जाएगा। कुल मिलाकर, नए प्लेटफॉर्म के माध्यम से 220 से अधिक सेवाओं की पेशकश की जाएगी। ग्राहकों को इससे काफी फायदा मिलेगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से कहा गया है कि इस ऐप के जरिए बैंक कुल रिटेल बैंकिंग सर्विसेज में से लगभग 95 फीसदी को कवर करेगा। यानी 95 फीसदी रिटेल बैंकिंग सेवाएं इसी ऐप पर उपलब्ध होंगी। अच्छी बात यह है कि बैंक के घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही कैटेगरी के ग्राहकों को ऐप पर सभी सेवाओं का लाभ मिलेगा। इस ऐप को अल्ट्रा-मॉडर्न लुक दिया गया है। बॉब वर्ल्ड ऐप को पायलट ट्रायल के आधार पर 23 अगस्त को शुरू किया गया था। 50 लाख से अधिक ग्राहक पहले से ही ऐप का उपयोग शुरू कर चुके हैं, जिनमें से 70% यूजर्स ने 'बॉब वर्ल्ड' ऐप को प्ले स्टोर/ऐप स्टोर पर 5 स्टार रेटिंग दी है।
ग्राहक बॉब वर्ल्ड ऐप पर इंस्टैंट डेबिट कार्ड जारी करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। साथ ही 10 मिनट में डिजिटल खाता खोलने जैसी सेवाओं का भी लाभ उठा सकेंगे। लोन लेने वाले चुनिंद लोन प्रोडक्ट्स के लिए मिनटों में आवेदन कर सकेंगे और उन्हें इंस्टैंट लोन मिल सकेगा। ग्राहकों को इस ऐप के लिए 24×7 एक्सेस मिलेगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक केवल एक मिस्ड कॉल देकर या एक एसएमएस भेजकर होम लोन प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक ग्राहक 846-700-1111 पर मिस्ड कॉल या एसएमएस कर सकते हैं। एसएमएस का फॉर्मेट ये है एचएल <स्पेस> नाम और फिर इसे 842 200 9988 पर भेज दें। बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहकों के लिए डिजिटल कार लोन ऑफर भी लेकर आया है। आप अपने घर से ऑनलाइन आवेदन करके केवल 30 मिनट में लोन प्राप्त कर सकते हैं।
इस ऑफर पर ग्राहकों को तीन बड़े फायदे दिये जाएंगे। इनमें उच्च लोन राशि, कम ब्याज दरें और समय से लोन लौटान पर शून्य शुल्क शामिल है। कार लोन के लिए आवेदन करने के लिए आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा और फिर 'लोन' विकल्प का चयन करना होगा। उसके बाद 'व्हीकल लोन टाइप' विकल्प और अंत में 'कार लोन' विकल्प का चयन करना होगा। बैंक ने सैन्य कर्मियों और पूर्व सिपाहियों को सैन्य वेतन खाते के बारे में भी जानकारी दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा पहली बार 70 वर्ष तक के सैन्य दिग्गजों के लिए एक विशेष वेतन पैकेज पेश किया गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग