Bank of Baroda : बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने मार्च 2023 तिमाही के लाभ में वार्षिक आधार पर काफी अधिक वृद्धि दर्ज की है। पीएसयू ऋणदाता का क्यू4 शुद्ध लाभ 4 हजार 775 करोड़ रु पर आ गया है। वही, यह शुद्ध लाभ फाइनेंशियल ईयर 2021-22 की इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 1 हजार 778.77 करोड़ रु था।

Advertisement

बैंक ऑफ बड़ौदा की फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की चौथी तिमाही में ब्याज के रूप में आय साल-दर-साल पर बढ़कर 25,857 करोड़ रु रही जो एक वर्ष पहले इसी तिमाही में 18 हजार 175 करोड़ रु थी।

Advertisement

बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कि राज्य के स्वामित्व वाले बैंक ने 5.5 रु प्रति शेयर के लाभांश देने का ऐलान किया है। लेंडर बोर्ड ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए 5.50 रु पर इक्विटी शेयर अंकित मूल्य 2 रु प्रत्येक पूर्ण भुगतान पर लाभांश की सिफारिश की है। यह आगामी 27वीं एनुअल जनरल मीटिंग में अनुमोदन के अधीन है।

Advertisement

बीओबी ने कहा कि इसने 27वीं एनुअल जनरल मीटिंग और लाभांश भुगतान के उद्देश्य से 1 जुलाई 2023 से 7 जुलाई 2023 को बुक क्लोजर तारीख के रूप में तय किया है। इसलिए 30 जून को कट ऑफ रखें वाले शेयर होल्डर लाभांश के लिए पात्र होंगे।

बैंक ऑफ बड़ौदा का टोटल रेवेन्यू मार्च 2023 की तिमाही में 29 हजार 322.74 करोड़ रु रहा जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 20 हजार 696.90 करोड़ रु था।

Advertisement

31 मार्च 2023 तक पीएसयू ऋणदाता के कैश और कैश समकक्षों के घटक 95 हजार 703.24 करोड़ रु थे।

आज यानी मंगलवार 16 मई 2023 को बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर बीएसई पर 1.39 फीसदी की तेजी के साथ 186.35 रु के स्तर पर बंद हुआ।

वही, अगर हम बीओबी के 52 हफ्ते के उच्चतर और निचला स्तर की बात करें, तो फिर इस कंपनी के शेयर का 52 सफ्ताह का उच्चतर स्तर 197.20 रु है। वही, इस कंपनी के शेयर का 89.90 रु है।

Indian Banks के पास कितनी दौलत है? Indian के सबसे अमीर Banks| |GoodReturns
Advertisement