नई द‍िल्‍ली: बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के ल‍िए बड़ी खुशखबरी है। बैंक ने MCLR में की कटौती की है। जी हां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) में 0.10 फीसदी तक की कटौती की है। जानकारी दें कि नई दरें कल यानी 12 फरवरी से लागू होंगी। बैंक की इस कटौती से कर्ज लेने वाले नए ग्राहकों के लिए आवास, वाहन और अन्य ऋण सस्ते होंगे। बैंक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ब्याज दर में कटौती बाद एक साल की एमसीएलआर 8.25 फीसदी से घटकर 8.15 फीसदी पर आ गई है। बीओबी ने एक महीने के कर्ज के लिए एमसीएलआर को 0.05 फीसदी कम करके 7.55 फीसदी कर दिया है, जबकि एक दिन, तीन महीने और छह महीने की एमसीएलआर में 0.10 फीसदी की कटौती की है। Bank Strike : लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक और ATM, जल्‍द कर लें कैश का इंतजाम ये भी पढ़ें

Advertisement

इन बैंकों ने भी सस्ता किया कर्ज
जानकारी दें कि इससे पहले एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स भी अपना कर्ज सस्ता कर चुके हैं। एसबीआई ने सभी अवधियों के कर्ज पर एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की कटौती का एलान किया है। नई दरें 10 फरवरी से प्रभाव में आ गई हैं। इस कटौती के साथ बैंक में एक साल की एमसीएलआर घटकर 7.85 फीसदी पर आ गई है। पहले यह 7.90 फीसदी थी। बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन पर ब्याज दर में कटौती की है। इससे कर्ज अब 8 फीसदी सालाना की ब्याज दर पर मिलेगा। इसी तरह वाहन कर्ज 8.50 फीसदी पर मिलेगा। यह कटौती भी 10 फरवरी से लागू हो गई है। वहीं ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने भी 10 फरवरी से विभिन्न अवधि के एमसीएलआर में 0.10 फीसदी तक की कटौती की है। हालांकि बैंक में एक साल के कर्ज पर एमसीएलआर 8.15 फीसदी पर ही बरकरार है। वहीं एक महीने और एक दिन के एमसीएलआर में क्रमश: 0.1 फीसदी और 0.05 फीसदी की कटौती की गई है।

Advertisement

रिजर्व बैंक ने फरवरी की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में रेपो रेट को 5.15 फीसदी पर बरकरार रखा है। हालांकि एक लाख करोड़ तक की सिक्योरिटीज को रेपो रेट पर खरीदने की घोषणा की है। इससे बैंकों के लिए कोष की लागत कम होगी।