KYC : जब आप बैंक खाता खुलवाते हैं। तब आपको बैंक में अपना पहचान पत्र और पते का प्रमाणपत्र जमा करना होता है। इसके लिए बैंक आपसे कई सारे डाक्यूमेंट्स को मांगता है। जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मांगता है। जब एक बार आप एक बार दस्तावेज को जमा कर देते है और आपका बैंक खाता खुल जाता है, तो फिर आपसे क्या बैंक दोबारा सारे डाक्यूमेंट्स मांग सकता है। कई बार बैंकों की तरफ से इसकी मांग की जाती है। तब व्यक्ति के मन में ये सवाल तो आ सकता है, तो फिर चलिए जानते है। आरबीआई क्या कहता है और आरबीआई के नियम और दिशानिर्देश इसके बारे में क्या कहते है।
अगर आपने केवाईसी से जुड़े जो दस्तावेज हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। केवाईसी से हुए जो भी दस्तावेज है। वे सभी दस्तावेज वैलिड है। आपने ये सभी दस्तावेज को बैंक में पहले से जमा किए है, तो फिर आपको दोबारा इन डाक्यूमेट्स को बैंक में जमा करने की जरूरत नही है। आरबीआई के जो दिशा निर्देश है। इसके अनुसार ऐसी स्थिति में कस्टमर्स का सेल्फ डिक्लेरेशन ही काफी है।
यदि आपका पता बदल गया है, तो फिर आपको ऐसी स्थिति में आपको अपने नए पते की जानकारी और उसके डाक्यूमेंट्स को फिर से जमा करना होगा। लेकिन केवाईसी एड्रेस है इसके अलावा बाकी सभी दस्तावेज पहले से ही है। आप अपने नए पते का प्रमाण पत्र को आप बिना बैंक शाखा में जाकर ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर सकते है। जब आप नए एड्रेस को बैंक में जमा कर देते है। इसके दो महीने के भीतर बैंक उनका वेरिफिकेशन कर सकता हैं।
कब जमा करने होते है नए केवाईसी डाक्यूमेंट्स
अगर आपके बैंक के पास जो डाक्यूमेंट्स जमा किए है उन डाक्यूमेंट्स में ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और पासपोर्ट और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज जमा नहीं हैं। जो वैलिड दस्तावेज में आते हैं, तो फिर ऐसी स्थिति में बैंक आपसे नए केवाईसी डाक्यूमेंट्स को जमा करने के लिए कह सकता है।
अगर नए सिरे से केवाआईसी को जमा करना हो या फिर आपको केवाईसी को अपडेट करना हो। यह जो प्रक्रिया है। इसको आरबीआई ने काफी आसान बना दिया है। इसको आप बैंक की शाखा में जाकर अपडेट किया जा सकता है। इसके अलावा इसको कस्टमर आइडेंटिफिकेशन प्रॉसेस (वी-सीआईपी) के माध्यम से भी किया जा सकता है। मगर यह एक शर्त है। इसके लिए आपके बैंक में यह सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।
क्यों है जरूरी समय-समय पर केवाईसी को अपडेट करना
अगर बैंक आपको केवाईसी को अपडेट करने के लिए बोलता हैं, तो फिर आपको इसको परेशानी के तौर पर नही लेना चाहिए। अगर बैंक में आपका केवाईसी डिटेल अपडेट रहता हैं, तो फिर यह आपके हित के लिए ही है। आपके बैंक खाते की सुरक्षा के लिए यह बेहद जरूरी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग