Bank Locker : बैंक में लॉकर लेना आपके क़ीमती सामान को स्टोर करने के सबसे सुरक्षित तरीकों में से एक है क्योंकि ये कम शुल्क के लिए एक सेफ सुविधा देते हैं। अधिकतर बैंक ब्रांच में सुरक्षित डिपॉजिट बॉक्स होते हैं जहां आप कीमती सामान जैसे ज्वेलरी या महत्वपूर्ण दस्तावेज रख सकते हैं। करीबी बैंक शाखा, जहां किसी का खाता है, लॉकर किराए पर लेने के लिए एक सही जगह होगी। लॉकर का साइज जरूरत और किराए के आधार पर चुना जा सकता है। पर आप लॉकर कैसे लें, जरूरत के बाद कैसे बंद कराएं और कैसे मैंटेन करें, यहां हम आपको इसकी जानकारी देंगे।
लॉकर किराए पर लेने के लिए आपको एक सिम्पल आवेदन फॉर्म भरना होगा और बैंक के साथ केवाईसी पूरा करनी होगा। आपको एक लॉकर समझौते पर हस्ताक्षर करना होगा, जिसे 'मेमोरेंडम ऑफ लेटिंग' के नाम से भी जाना जाता है, जो बैंक के नियमों और शर्तों से सहमति का प्रूफ होता है। बैंकों को किसी न किसी प्रकार के कोलेट्रोल की आवश्यकता होती है। नतीजतन ये आम तौर पर केवल मौजूदा खाताधारकों या उन लोगों को लॉकर प्रदान करते हैं जो किसी तरह का खाता खोलने के लिए सहमत होते हैं। इनमें बचत खाता, चालू खाता या तीन साल की एफडी शामिल है। लॉकर मामूली शुल्क पर किराए पर लिया जा सकता है। यह लॉकर के साइज और ब्रांच की लोकेशन (इंट्रा-सिटी और इंटर-सिटी दोनों) द्वारा निर्धारित किया जाता है। यह वार्षिक आधार पर लिया जाता है और एडवांस में देना होता है।
बैंक, ब्रांच और लॉकर के साइज या लोकेशन के आधार पर, लॉकर एग्रीमेंट करते समय लॉकर का किराया किया जाता है। ग्राहक को सीधे किराया डेबिट के लिए अपने बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस बनाए रखना चाहिए। बैंकों को आमतौर पर जमा के रूप में कोलेट्रोल की आवश्यकता होती है जो तीन साल के किराए को कवर करती है।
अगर आप लॉकर को बंद करना चाहते हैं तो इसे सरेंडर करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। लॉकर खाली करने और चाबी बैंक को लौटाने की जिम्मेदारी ग्राहक की होती है। उस स्थिति में कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया जाता है, और साल की शुरुआत से ग्राहक के लॉकर का किराया वापस कर दिया जाता है।
जो ग्राहक बैंक में लॉकर लेना चाहते हैं, उन्हें एफडी करानी होगी जो लॉकर के तीन साल के किराए के बराबर हो। बैंकों को तीन साल से अधिक का एडवांस किराया लेने की अनुमति नहीं होती है। मान लें कि एक ग्राहक एडवांस किराया चुकाने के बाद लॉकर वापस करने का फैसला करता है। उस मामले में, बाकी किराए की समानुपातिक राशि (तीन वर्ष की अवधि में) वापस कर दी जाएगी। जब कोई बैंक लॉकर का उपयोग करता है, तो बैंक को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से लॉकर मालिक को सूचित करना होता है। इसका उपयोग ग्राहक को लॉकर एक्सेस करने की तारीख और समय के बारे में सूचित करने के लिए किया जाता है। बैंकों को लॉकर आवंटन प्रोसेस को खाली लॉकरों की संख्या डिस्प्ले करके पारदर्शी रखनी चाहिए। बैंकों को सभी लॉकर आवेदनों की प्राप्ति की रिसीट भी देनी चाहिए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान