Bank Holiday Today And This Week: हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार (15 दिसंबर) को या इस हफ्ते बैंक से जुड़ा आपका कोई काम है तो ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट को जरूर चेक कर लें। अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। दरअसल, देश के कुछ राज्यों में इस हफ़्ते कुल 4 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI ) के कैलेंडर के अनुसार, बैंक 15, 18, 19 और 20 दिसंबर को बंद रहेंगे। अगर आपको अपने किसी काम से बैंक जाना है तो RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार अपनी प्लानिंग कर लें। हालांकि, जिस दिन बैंक बंद रहेंगे उस दिन इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या एटीएम जैसी सुविधाएं चालू रहेंगी, जिससे आप जरूरी सेवाओं का लाभ लेने के साथ पैसों का लेन-देन कर सकते हैं।

Advertisement

देश में आज और इस हफ्ते कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

  • 15 दिसंबर को, पंचायती राज संस्थानों और नगर पालिकाओं के आम चुनाव के कारण अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 दिसंबर को मेघालय में यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे, जिन्हें धर्मनिरपेक्ष खासी साहित्य के प्रणेता के रूप में जाना जाता है।
  • गोवा में, 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • सिक्किम में 20 दिसंबर को लोसूंग या नामसूंग के उत्सव के लिए बैंक बंद रहेंगे। यह त्योहार सिक्किम के नए साल का प्रतीक है।
  • पूरे भारत में बैंक हर दूसरे और चौथे शनिवार, साथ ही सभी रविवार को भी बंद रहते हैं।

क्या कहता है RBI का नियम

बैंकों के छुट्टियां हर शहर या राज्य के लिए अलग-अलग होती हैं। इन्हें लोकल त्योहारों या रीति-रिवाजों के जरिए तय किया जाता है। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) कामकाज को आसान बनाने के लिए बैंक छुट्टियों को तीन मुख्य कैटेगरी में बांटता है - राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के लिए नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट द्वारा अनिवार्य छुट्टियां, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) छुट्टियाँ, और बैंकों की क्लोजिंग की छुट्टियां। भारत के अलग-अलग राज्यों में भी रीजनल छुट्टियां होती हैं। ये हर राज के हिसाब से अलग-अलग दिनों पर बदलती रहती हैं।