Bank Holidays : कुछ ही दिनों में नया महीना शुरू होने जा रहा है। हर महीने की तरह अगले महीने भी कुछ दिन बैंकों में काम नहीं होगा। ऐसा कुछ सरकारी छुट्टियों और रविवार आदि के चलते होगा। अगले महीने देश में होली भी मनाई जाएगी। होली के अलावा भी कई अन्य मौकों पर बैंक बंद रहेंगे। इनमें रामनवमी और गुड़ी पाड़वा जैसे त्योहार शामिल हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार मार्च में कुल 12 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि ये छुट्टियां देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन होंगी। यानी हर दिन सारे राज्यों के बैंक बंद नहीं होंगे।

Advertisement

छुट्टियों की रखें जानकारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई काम अटका है तो उसे पहले ही निपटा लें। या फिर आप पहले ही छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें ताकि आपको बैंकिंग का काम निपटाने में कोई दिक्कत न हो। आप अपने किसी बैंकिंग से जुड़े काम को अगले महीने निपटाना चाहते हैं तो इस खबर को अंत तक पढ़ें। यहां हम आपको मार्च में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट देंगे।

Advertisement
कितने दिन नहीं होगा बैंकों में काम

ध्यान रहे कि बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट आरबीआई की तरफ से जारी की जाती है। यहां हम आपको जिन छुट्टियों की जानकारी देंगे, वो भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ही हैं। इन छुट्टियों की लिस्ट में मार्च के चार रविवार और दो शनिवार वाली छुट्टियां भी शामिल हैं।

चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

3 मार्च 2023 को चापचर कूट के अवसर पर आइजोल में बैंकों की छुट्टी होगी। इसके बाद 5 मार्च 2023 को रविवार के कारण छुट्टी होगी। आगे 7 मार्च 2023 को धुलेटी / डोल जात्रा / होली / याओसांग के कारण बेलापुर, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, नागपुर, रांची और पणजी में बैंकों में काम नहीं होगा। इसी तरह 8 मार्च को होली के मौके पर अगरतला, अहमदाबाद, अइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलोंग, शिमला और श्रीनगर में बैंकों में काम नहीं होगा। फिर 9 मार्च 2023 को भी होली के मौके पर बैंक हॉलिडे है। पर उस दिन केवल पटना में ही छुट्टी होगी।

10 rupees Notes Bundle: शादियों के सीजन में इस बैंक में मिलेगी 10 रु के नए नोट की गड्डी |GoodReturns
ये है बाकी छुट्टियों की लिस्ट

आगे 11 मार्च 2023 को दूसरे शनिवार के कारण छुट्टी रहेगी। फिर 12 मार्च 2023 को रविवार की छुट्टी रहेगी। इसके एक हफ्ते बाद 19 मार्च 2023 को भी रविवार है। उसके बाद 22 मार्च 2023 को गुड़ी पाड़वा / उगाडी / बिहार दिवस / साजीबु नोंगमापानबा / प्रथम नवरात्र / तेलुगु नववर्ष दिवस के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, जम्मू, मुंबई नागपुर, पणजी, पटना, और श्रीनगर में बैंकों में काम नहीं होगा। इसके बाद 25 मार्च 2023 को चौथे शनिवार के कारण छुट्टी रहेगी। उसके अगले ही दिन 26 मार्च 2023 को रविवार के कारण छुट्टी होगी। आखिर में 30 मार्च 2023 को पड़ेगी राम नवमी। उस खास मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और रांची में बैंकों में काम नहीं होगा। बता दें कि इस महीने भी 25 फरवरी को चौथा शनिवार और 26 फरवरी को रविवार के कारण बैंकों में काम नहीं होगा।