Bank Holiday: अगर आप अगले हफ्ते बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें। कई बार लोग बिना जानकारी के बैंक पहुंच जाते हैं और वहां शाखा बंद मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए बैंक से जुड़े काम की योजना बनाने से पहले छुट्टियों की तारीख जानना जरूरी है।

Advertisement

हर साल Reserve Bank of India (RBI) पूरे साल की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में अलग-अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से छुट्टियों की जानकारी दी जाती है। इसी लिस्ट के अनुसार अगले हफ्ते देश के कई शहरों में अलग-अलग कारणों से चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

Advertisement

17 मार्च को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

अगले हफ्ते 17 मार्च को जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहने वाले हैं। इस दिन शब-ए-कद्र के मौके पर इन दोनों शहरों में बैंकिंग सर्विसें उपलब्ध नहीं होंगी। हालांकि देश के बाकी सभी शहरों में बैंक सामान्य तरीके से खुले रहेंगे और ग्राहक अपने काम करा सकेंगे।

19 मार्च को कई शहरों में छुट्टी

इसके बाद 19 मार्च को देश के कई हिस्सों में अलग-अलग त्योहार मनाए जाएंगे। इन त्योहारों की वजह से कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

इस दिन गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष, सजीबू नोंगमपनबा (चेइराओबा) और पहला नवरात्र जैसे पर्व मनाए जाएंगे। इन त्योहारों के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, श्रीनगर, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी।

20 मार्च को भी कुछ शहरों में बैंक नहीं खुलेंगे

20 मार्च को भी कुछ शहरों में बैंकिंग सर्विसें बंद रहने वाली हैं। इस दिन ईद-उल-फितर (रमज़ान) और जुमत-उल-विदा के कारण जम्मू, श्रीनगर, कोच्ची, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में इन शहरों में रहने वाले लोगों को अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लेने चाहिए।

Advertisement

21 मार्च को ज्यादातर जगहों पर बैंक बंद

21 मार्च को भी कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। इस दिन रमज़ान-ईद, ख़ुतुब-ए-रमज़ान और सरहुल जैसे पर्व मनाए जाएंगे। इस वजह से देश के अधिकतर शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जबकि कुछ जगहों पर बैंक खुले रह सकते हैं।

ऑनलाइन सर्विसें रहेंगी चालू

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं पहले की तरह काम करती रहेंगी।

Advertisement

इसलिए अगर आपको पैसे भेजने, बिल भुगतान करने या बैलेंस चेक करने जैसे काम करने हैं, तो आप इन डिजिटल सर्विसें का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो छुट्टियों की तारीख देखकर ही अपनी योजना बनाना बेहतर रहेगा।