नई दिल्ली: अगले महीने फरवरी 2020 में बैंकों की लंबी छुट्टियां हैं। फरवरी महीने में 13 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। इस बार फरवरी में 29 दिन होंगे क्योंकि लिप इयर पड़ रहा है। रिजर्व बैंक की वेबसाइट के मुताबिक पूरे फरवरी में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। इन दिनों बैंकों का कामकाज बंद रहेगा। इसमें सरकारी और निजी बैंक दोनों की छुट्टियां शामिल हैं। फरवरी में कुल 5 छुट्टियां, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को भी बैंक बंद रहेगा। मतलब कुल मिलाकर 13 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसमें चार रविवार शामिल हैं। 1 फरवरी से बदल जाएंगी ये 5 चीजें, जान लें आप भी ये भी पढ़ें
अगर फरवरी में आपको बैंक से जुड़े काम की कोई प्लानिंग है तो पूरी लिस्ट नोट कर लीजिए। फरवरी में 13 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। बता दें कि इन 13 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियों के साथ महीने का दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है। भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई)ने साल 2020 के लिए बैंक हॉलीडे 2020 कैलेंडर जारी कर दिया है।
फरवरी में कब-कब बंद रहेंगे बैंक फरवरी में 1 फरवरी को बैंकों की हड़ताल की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 2 फरवरी को रविवार की छुट्टी की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 8 फरवरी 2020 को दूसरा शनिवार और 9 फरवरी को रविवार की छुट्टी की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 15 फरवरी को इंफाल में लुई-नगाई-नी की वजह से बैंकों की छुट्टियां होगी। 16 फरवरी 2020 को रविवार की वजह से बैंकों की छुट्टी होगी। 19 फरवरी 2020 को छत्रपति शिवाजी की जयंती की वजह से बेलापुर, मुंबई, नागपुर के बैंकों की छुट्टियां होगी। वहीं 20 फरवरी 2020 को ऐजवल में छुट्टी होगी। 21 फरवरी को शिवरात्रि के अवसर पर अहमदाबार, बेलापुर, बंगलूरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, दहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्ची, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 22 फरवरी 2020 को चौथा शनिवार होने की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 23 फरवरी को रविवार की छुट्टी रहेगी, जबकि 24 फरवरी 2020 को गैंगटॉक में बैंक बंद रहेंगे।
इस सप्ताह लगातार तीन दिनों तक देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। आगामी 31 जनवरी से बैंक यूनियनों ने दो दिन की हड़ताल की घोषणा की है। यानी 31 जनवरी और एक फरवरी 2020 को हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे। इतना ही नहीं, यूनियन ने मार्च के महीने में तीन दिन (11,12 और 13) और एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। दिल्ली प्रदेश बैंक कर्मचारी संगठन के महासचिव अश्वनी राणा ने बताया कि इंडियन बैंक एसोसिएशन ने वेतन में 12.5 फीसदी वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया है, जो कि मंजूर नहीं है। इसलिए देश भर के सभी सरकारी बैंकों में कार्यरत कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
नोट: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। आप चाहें तो नीचे दिए गये
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित