List of Bank Holidays In July 2024: जून का महीना खत्म होने में कुछ दिन ही बचे हैं। इसके बाद जुलाई का महीना शुरु हो जाएगा। जुलाई के महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार होने वाली है।
अगले महीने शनिवार और रविवार की छुट्टी के अलावा कई राज्यों के लोकल त्योहारों के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। अगर आप अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना चाहते हैं तो आपको प्लानिंग करनी पड़ेगी क्योंकि बैंकों में छुट्टी होने पर आपको परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको फटाफट बैंक के कामों को निपटाना होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, कुल 12 दिनों की छुट्टी होने वाली है। जुलाई के महीने में कब-कब बैंक बंद रहेगा चलिए आपको बता देते हैं।
जुलाई में इन दिनों पर बैंक रहेगा बंद
3 जुलाई को बेह दीनखलाम के मौके पर शिलॉन्ग में बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके बाद 6 जुलाई को MHIP डे के कारण आइजोल में बैंक बंद रहेंगे। सिर्फ यही नहीं, 7 जुलाई को रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में छुट्टी रहेगी। 8 जुलाई को कांग-रथयात्रा के मौके पर इंफाल में बैंक बंद रहेगा। आपको बता दें कि 9 जुलाई को द्रुक्पा त्से-जी के मौके पर गंगटोक में भी बैंकों में अवकाश रहेगा।
इसके बाद 13 जुलाई को दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक रहेंगे। फिर 14 जुलाई रविवार की छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। वहीं, 16 जुलाई को हरेला के मौके पर देहरादून में बैंकों में अवकाश रहेगा।
वहीं, 17 जुलाई को मुहर्रम के मौके अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चड़ीगढ, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, ईंटानगर, कोच्चि, कोहिमा, पणजी और त्रिवेंद्रम को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 21 जुलाई को रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले है।
आपको बता दें कि 27 जुलाई को चौथे शनिवार और 28 जुलाई को रविवार के चलते देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
वहीं, जून के महीने में आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 10 दिन बैंक बंद रहे थे।
ऑनलाइन बैंकिंग का कर पाएंगे इस्तेमाल
बैंक बंद रहने के दौरान आप ऑनलाइन बैंकिंग की मदद से कई सारे कामों को निपटा पाएंगे। बैंक में छुट्टी के दौरान मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग की सुविधा चालू रहेगी। ऐसे में आपको पैसे एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। बैंक अवकाश के दिन भी यूपीआई सर्विस भी चलेगी। इसके साथ ही खाते से कैश निकालने के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक