April Bank Holidays List: अप्रैल का महीना शुरु होने वाला है। इस महीने में अलग-अलग दिनों पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल 10 दिनों के लिए बंद रहेगा। इस महीने में स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में भी छुट्टियां होंगी। इस दौरान अगर आप बैंक से जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं तो इसके लिए आप यूपीआई पेमेंट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप एटीएम से पैसे भी निकाल सकते हैं।

Advertisement

इन दिनों पर बंद रहेगा अप्रैल में बैंक (Bank Holidays April 2025)

6 अप्रैल को बैंक रामनवमी के अवसर पर बंद रहेंगे। यह एक खास हिंदू त्योहार है जिसमें अलग-अलग मंदिरों में खास तरह से राम जी की पूजा की जाती है। कई राज्यों में स्कूल और कार्यालय भी इस अवकाश भी रहेगा। भगवान महावीर का जन्मदिन 10 अप्रैल को जैन समुदाय द्वारा बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस सार्वजनिक अवकाश के कारण भी इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

इसके बाद 12 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार है, जिसके चलते RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार बैंक बंद रहेंगे। फिर, 13 अप्रैल को रविवार को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती है, जिसके चलते सरकारी छुट्टी है और ऐसे में बैंक बंद हैं।

15 अप्रैल को बोहाग बिहू के अवसर पर अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, गुवाहाटी में ही 16 अप्रैल को इसी त्यौहार के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर भी देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

21 अप्रैल को गरिया पूजा उत्सव के कारण भी अगरतला के बैंक बंद रहेंगे। 26 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए पूरे भारत में बैंक फिर से बंद रहेंगे। 29 अप्रैल को भगवान श्रीपरशुराम जयंती के कारण फिर से बैंक बंद रहेंगे। 30 अप्रैल को बसव जयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर बेंगलुरु के बैंक बंद रहेंगे। ये क्षेत्रीय छुट्टियां सांस्कृतिक विविधता को उजागर करती हैं और इसके कारण कई जगहों पर छुट्टी दी गई है।

Advertisement

बैंक में छुट्टी होने पर ऐसे निपटाएं जरूरी काम (April Bank Holidays RBI Full List)

बैंक हॉलिडे होने पर आप आसानी से बैंक से जुड़े जरूरी कामों को कर सकते हैं। पैसों को ट्रांसफर करने के लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग या फिर अन्य डिजिटल पेमेंट की मदद ले सकते हैं।