Bank Holiday October: त्योहारी सीजन का दौर चल रहा है और इस बीच धनतेरस, काती बिहू, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, दीपावली, गोवर्धन पूजा, छठ और भाई दूज का महापर्व कुछ ही दिनों में आने वाला है। ऐसे में अक्टूबर महीने का पिछला 15 दिन दशहरा और अन्य त्योहारों व कार्यक्रम को लेकर काफी व्यस्तता भरा रहा और अब अगले 15 दिन भी कुछ इसी तरह का रहने वाला है।

Advertisement

ऐसे में यदि बैंक से जुड़ा कोई काम है आपका तो ब्रांच जाने से पहले एक बार जरूर छुट्टियों की लिस्ट को जरूर चेक कर लें, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI Holiday List) की हॉलीडे लिस्ट के अनुसार, अक्टूबर के बाकी बचे हुए 15 दिनों में 11 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। यानी केवल चार दिन ही कामकाज होंगे। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इतने दिनों की लंबी छुट्टी पूरे देश में एक साथ नहीं है, बल्कि अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और शनिवार-रविवार की छुट्टियों के चलते अलग-अलग दिनों में कुल मिलाकर 11 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

हालांकि, इस 11 दिन की छुट्टी के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई सर्विस पहले की तरह चालू रहेंगी। जिससे ग्राहक आसानी के साथ पैसों के लेनदेन समेत कई तरह के काम कर सकते हैं।

अक्टूबर 2025 के बचे 15 दिनों में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

18 अक्टूबर 2025

असम में काती बिहू के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

19 अक्टूबर - रविवार

Advertisement

20 अक्टूबर 2025

यह दिन दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा का होगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, मेघालय, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

21 अक्टूबर 2025

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन और गोवर्धन पूजा के कारण बैंकों की छुट्टी होगी।

Advertisement

22 अक्टूबर 2025

गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिवाली, विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा और बलिपद्यमी पर बैंक बंद रहेंगे।

23 अक्टूबर 2025

गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, भ्रातृद्वितीया और निंगोल चकौबा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर - चौथा शनिवार

26 अक्टूबर - रविवार

Advertisement

27 अक्टूबर 2025

पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम की अर्घ्य) के कारण बैंक बंद रहेंगे।

28 अक्टूबर 2025

बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) पर बैंक की छुट्टी रहेगी।

31 अक्टूबर 2025

गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी होगी।