Bank Holiday: देशभर में बुधवार यानी 23 जुलाई, 2025 को सावन शिवरात्रि है, जो भगवान शिव को समर्पित एक खास दिन है. इस अवसर पर भारत के कई क्षेत्रों में स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. विशेष रूप से उत्तर भारत में जहाँ कांवड़ यात्रा का प्रभाव अधिक होता है, वहां अवकाश रहने की संभावना है.

Advertisement

बुधवार को बंद रहेंगे बैंक?

इस वजह से कई लोगों में यह जिज्ञासा है कि क्या 23 जुलाई यानी बुधवार को सावन शिवरात्रि पर बैंक खुले रहेंगे या नहीं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें त्योहार, स्थानीय पर्व और अन्य छुट्टियां शामिल होती हैं.

Advertisement

हालांकि, आरबीआई की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि के लिए कोई छुट्टी अधिसूचित नहीं है. इसका तात्पर्य है कि बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. जुलाई महीने में बैंकों में अन्य छुट्टियां भी हैं.

शनिवार को बंद रहेंगे बैंक

महीने का चौथा शनिवार होने के कारण 26 जुलाई को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 27 जुलाई को रविवार होने के कारण वीकली अवकाश रहेगा. सिक्किम में 28 जुलाई को द्रुक्पा छे-जी त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे.

Advertisement

बंद रहेंगे बैंक, चालू रहेगी ऑनलाइन सर्विसेज

देश के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग कारणों बैंकों की छुट्टियां रहेंगी. लेकिन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी ऑनलाइन सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी. इन सर्विसेज के जरिए ग्राहक पैसे का ट्रांजैक्शन, बिल पेमेंट और बैलेंस चेक जैसे कार्य आसानी से कर सकेंगे. चेक जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने, या नकद निकालने और जमा करने जैसे कार्यों को छुट्टियों से पहले निपटा लेना बेहतर होगा, खासकर उन राज्यों में जहाँ बैंक लगातार दो या अधिक दिनों तक बंद रहने वाले हैं.