Bank Holiday Today, 31 Oct: आज शुक्रवार है और इस महीने का आखिरी दिन के साथ हफ्ते का अंतिम कारोबारी दिन भी है। बीते कुछ दिनों में त्योहारी सीजन के साथ अलग-अलग अवसरों को लेकर तमाम राज्यों में कई दिनों तक बैंक समेत तमाम सरकारी और प्राइवेट संस्थाएं बंद रहे।
ऐसे में आज बैंक बंद हैं या खुले हैं इसे लेकर कई लोगों के मन में असमंजस की स्थिति है। यदि आप भी यही सोच रहे हैं तो ब्रांच जाने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलीडे कैलेंडर को जरूर देख लें। तो चलिए जानते हैं...
दरअसल, आरबीआई के हॉलीडे कैलेंडर को देखें तो गुजरात को छोड़कर पूरे देश में बैंक सामान्य कामकाजी दिनों की तरह खुले रहेंगे। यानी आज केवल गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।
गुजरात में आज क्यों बंद हैं बैंक?
आज देशभर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है। इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) के नाम से भी जाना जाता है। आजादी के बाद देश की 562 रियासतों को एकजुट कर एकजुट भारत बनाने वाले पटेल गुजरात का जन्म 31 अक्टूबर को ही गुजरात में हुआ था। ऐसे में वहां स्थानीय लोग पारंपरिक तौर पर सरदार पटेल को याद करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटेल के सम्मान में उनकी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाई है। आज गुजरात में पटेल की याद में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके चलते गुजरात में बैंक बंद रहते हैं।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बेशक गुजरात में आज बैंक बंद रहेंगे, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आज के समय में तमाम बैंक ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराती हैं, जिसमें पैसों के लेनदेन से लेकर चेक डिपॉजिट और और तरह की सेवाएं शामिल हैं। ऐसे में UPI, IMPS, NEFT, RTGS, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग, सब कुछ पहले जैसा चलता रहेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान