Bank Holiday Today: कई बैंक कस्टमर्स जानना चाहते है कि आज शनिवार 22 नवंबर को बैंक बंद है या खुला? इस वजह से बहुत से लोग कन्फ्यूज हो सकते हैं कि उन्हें अपना बैंक का काम शनिवार को कर लेना चाहिए या इसे किसी वीकडे के लिए टाल देना चाहिए।

Advertisement

कई वर्किंग लोगों के लिए, शनिवार ही ब्रांच जाने का एक आसान दिन होता है, ताकि वे ऐसे काम कर सकें जो ऑनलाइन पूरे नहीं हो सकते, जैसे KYC डिटेल्स अपडेट करना, डॉक्यूमेंट्स जमा करना, लॉकर फैसिलिटीज ऑपरेट करना, या अकाउंट से जुड़े इश्यूज सॉल्व करना। अगर आप भी आज बैंक जाने का सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए है।

Advertisement

आज बैंक खुला रहेगा या बंद?

अगर आप अगले हफ्ते कोई बैंकिंग काम करने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि बैंक किन दिनों बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते है। इसका मतलब है कि 22 नवंबर यानी की आज बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

पूरे भारत में बैंक कुछ खास दिनों पर बंद रहते हैं, जिनमें नेशनल हॉलिडे, राज्य के खास त्योहार और वीकेंड शामिल हैं। हालांकि, ये छुट्टियां इलाके के त्योहारों और स्थानीय रीति-रिवाजों के आधार पर एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं।

  • 22 नवंबर 2025 (शनिवार)- इस दिन पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यह RBI की तरफ से तय छुट्टी है।
  • 23 नवंबर 2025 (रविवार)- रविवार होने की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

छुट्टियों में कौन सी बैंकिंग सर्विस काम करती हैं?

जब बैंक ब्रांच बंद होती हैं, तब भी ज्यादातर बैंकिंग सर्विस बिना रुके चलती रहती हैं। कस्टमर अभी भी इनका इस्तेमाल कर सकते हैं-

Advertisement
  • इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप
  • UPI, डिजिटल वॉलेट और ऑनलाइन पेमेंट ऐप
  • कैश निकालने के लिए ATM
  • डेबिट और क्रेडिट कार्ड सर्विस
  • ऑनलाइन NEFT/RTGS ट्रांजैक्शन (बैंक के ऑपरेटिंग शेड्यूल के हिसाब से)