Bank Holiday Today: देश भर के सभी निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आज खुले रहेंगे या बंद? आज महीने का चौथा शनिवार पड़ रही है। ज्यादातर बैंक ग्राहक जिन्होंने आज 23 मई, 2026, शनिवार को बैंक ब्रांच में जाने का प्लान बनाया है? उनको जरुर यह जानना चाहते हैं कि आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के तय किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार, साथ ही हर रविवार को अनिवार्य रूप से बंद रहते हैं। इसका मतलब है कि इन दिनों ग्राहक बैंक की ब्रांच में जाकर मिलने वाली सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसके अलावा, राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों को मनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक आमतौर पर बंद रहते हैं। वहीं, राजपत्रित सार्वजनिक छुट्टियों के दिन पूरे देश में बैंकों का कामकाज पूरी तरह से बंद रहता है।
आज बैंक खुले हैं या बंद?
आज 23 मई 2026 को बैंक बंद हैं, क्योंकि यह महीने का चौथा शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। महीने का पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार (कुछ मामलों में) बैंकों के लिए काम के दिन होते हैं, जब तक कि RBI के छुट्टियों के कैलेंडर में उन्हें बैंक की छुट्टी के तौर पर न बताया गया हो।
SBI आज से 6 दिन बंद!
भारतीय स्टेट बैंक 23 मई, 2026 से छह दिनों तक बंद रह सकती हैं। SBI की ब्रांचें छह दिनों तक बंद रह सकती हैं, जिसकी वजह वीकेंड, प्रस्तावित दो-दिन की हड़ताल और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से ईद-उल-अजहा (बकरी ईद) के लिए घोषित दो-दिन की छुट्टी है। RBI के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, जम्मू और कश्मीर में बैंक बकरी ईद (27 और 28 मई) के मौके पर दो दिनों तक बंद रहेंगे।
SBI बैंक की शाखाएं 23 मई और 24 मई को बंद रहेंगी, क्योंकि 23 मई शनिवार है और 24 मई रविवार। SBI स्टाफ फेडरेशन ने 25-26 मई (सोमवार और मंगलवार), 2026 को एक प्रस्तावित हड़ताल की सूचना दी है। जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में, बकरीद के मौके पर 27 और 28 मई को बैंकों की छुट्टी रहेगी।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis