Bank holiday Today: महावीर जयंती, या महावीर जन्म कल्याणक, जैन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और इसे आज, 31 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है। महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को स्कूल, बैंक, डाकघर और सरकारी कार्यालय बंद रहने की उम्मीद है। महावीर जयंती के मौके पर स्कूलों के बंद रहने की संभावना है। यह एक राजपत्रित सार्वजनिक अवकाश है। इसलिए अधिकांश स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान इस दिन छुट्टी रखते हैं।

Advertisement

आज बैंक खुला रहेगा या बंद?

कई राज्यों में, 31 मार्च, 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर बैंकों और डाकघरों के बंद रहने की उम्मीद है। जिन प्रमुख शहरों/राज्यों में आम तौर पर बैंक बंद रहते हैं, उनमें शामिल हैं-

Advertisement

अहमदाबाद (गुजरात)
मुंबई, नागपुर (महाराष्ट्र)
बेंगलुरु (कर्नाटक)
चेन्नई (तमिलनाडु)
हैदराबाद (तेलंगाना)
जयपुर (राजस्थान)
नई दिल्ली
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
पटना (बिहार), रांची (झारखंड), रायपुर (छत्तीसगढ़) शामिल है।

शेयर बाजार बंद रहेगा या खुला?

महावीर जयंती के अवसर पर, मंगलवार, 31 मार्च को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। इन दिनों NSE और BSE दोनों पर सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग गतिविधियाँ निलंबित रहेंगी। इनमें इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बोर्रोइंग (SLB) और बाज़ार से जुड़े अन्य इंस्ट्रूमेंट्स शामिल हैं।

Advertisement

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]