Bank Holidays: भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को कुछ क्षेत्रों में स्थानीय त्योहारों-जिनमें बसव जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके कारण कर्नाटक के बैंक बंद रहेंगे।हालांकि, अन्य राज्यों के बैंक खुले रहेंगे और सामान्य रूप से काम करेंगे।
भारत में बैंकों की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग होती हैं, क्योंकि हर क्षेत्र अपने-अपने त्योहार, स्थानीय कार्यक्रम और धार्मिक अवसर मनाता है। इसके अलावा, सभी बैंक-चाहे वे अनुसूचित हों या गैर-अनुसूचित-हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि अन्य राज्यों के बैंक क्षेत्रीय छुट्टियों के दिन भी अपना सामान्य कामकाज जारी रखते हैं।
आज बैंक बंद है या खुला?
कुछ क्षेत्रों में स्थानीय त्योहारों-जिनमें बसव जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके कारण कर्नाटक के बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, अन्य राज्यों के बैंक खुले रहेंगे और सामान्य रूप से काम करेंगे।
बसव जयंती क्या है?
बसव जयंती मुख्य रूप से कर्नाटक राज्य में मनाया जाने वाला एक त्योहार है। यह 12वीं सदी के कवि, दार्शनिक और लिंगायत परंपरा के संस्थापक संत, बसवन्ना की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। बसवन्ना ने जातिगत भेदभाव से मुक्त समाज की वकालत की और सभी के लिए समान अवसरों को बढ़ावा दिया।
अप्रैल में बैंक हॉलिडे
अप्रैल के बाकी दिनों में बैंक की कुछ और छुट्टियां तय हैं। 21 अप्रैल को, त्रिपुरा में बैंक की शाखाएं 'गारिया पूजा' के अवसर पर बंद रहेंगी। इसके अलावा, 25 अप्रैल को जो कि चौथा शनिवार है। इसको लेकर पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी, और इसके बाद 26 अप्रैल को रविवार की नियमित छुट्टी होगी। इन छुट्टियों के दौरान, शाखा में मिलने वाली सेवाएं जैसे कि चेक क्लियरिंग, नकद जमा और डिमांड ड्राफ्ट की सुविधा मौजूद नहीं होगी।
बैंक हॉलिडे के दौरान ऑनलाइन सर्विस चालू रहती है। इसलिए ग्राहक बिना किसी रुकवाट के ऑनलाइन ट्राजैक्शन पूरा कर सकते है। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग ऐप्स, इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म और UPI सेवाओं का बिना किसी रुकावट के यूज कर सकते हैं।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत