Bank Holiday 30 October: अगर आज आप बैंक से जुड़ा जरूरी काम करने वाले हैं तो आपके लिए जरूरी खबर आ गई है। आज 30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी है, जिसे छोटी दीवाली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पर बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

Advertisement

क्या आज बंद रहेंगे बैंक?

Advertisement

आज छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी इस साल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा अनुसूचित या डीम्ड अवकाश नहीं है, इसलिए सभी सार्वजनिक और निजी बैंक आज सामान्य रूप से काम करते रहेंगे। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दीवाली की छुट्टी की जानकारी पहली ही आरबीआई ने दे दी थी। RBI के अनुसार, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गोवा, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में बैंक दिवाली, दीपावली, सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन और नरक चतुर्दशी, काली पूजा के कारण बंद रहेंगे।

Advertisement

इन दिनों पर भी रहेगी बैंकों की छुट्टी

1 नवंबर को दिवाली के साथ-साथ कुट त्योहार, कन्नड़ राज्योत्सव के कारण महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तराखंड और अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

वहीं, कुछ राज्यों में दिवाली का त्योहार 2 नवंबर तक भी जारी है। इसकी वजह से भी बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि आरबीआई के अनुसार, 2 नवंबर को दीवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, सिक्किम, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत अन्य जोन में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा नवंबर महीने का पहला शनिवार होने के कारण भी बाकि राज्यों के बैंक बंद नहीं रहेंगे। 3 नवंबर को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में बैंक रविवार को बंद रहेंगे।

Advertisement

ऐसे निपटाएं बैंक से जुड़े काम

आप आज के दिन बैंक से जुड़े काम करना चाहते हैं तो इसके लिए बैंक जा सकते हैं। इसके अलावा आप बैंक ऐप या बैंक की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन सर्विस का यूज कर सकते हैं। वहीं, यूपीआई, नेट बैंकिंग का भी आप यूज कर सकते हैं।