Basant Panchami Bank Holiday: देशभर में आज यानी शुक्रवार (23 जनवरी) को बसंत पंचमी यानी सरस्तवती पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर यदि आप बैंक से जुड़े कामकाज को लेकर ब्रांच जाना चाहते हैं तो घर से निकलने से पहले यह जानकारी जरूर ले लें और बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर देख लिजिए, क्योंकि कई ऐसे मौकों पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंकों को छुट्टी देता है।

Advertisement

दरअसल, सरस्वती पूजा को लेकर कई लोगों के मन में संशय है कि आज बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे। यदि आपके भी मन में ऐसे सवाल हैं तो चलिए जानते हैं और साथ में यह भी जानते हैं कि जनवरी के बाकी बचे दिन में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

बसंत पंचमी को लेकर बैंक खुले रहेंगे या बंद?

बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा को लेकर आज कुछ राज्यों में बैंकों में छुट्टी दी गई है। 23 जनवरी, शुक्रवार को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी की छुट्टी दी गई है। इन राज्यों के अलावा आज सभी जगहों के बैंकों में रोजाना की तरह काम होंगे।

Advertisement

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी। अगर किसी को पैसे भेजने हैं, तो आप यूपीआई की मदद से पैसे भेज सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकों कैश की जरूरत है, तो आप कभी भी एटीएम से निकाल सकते हैं। साथ में अन्य तरह के ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।

अगले 3 दिन बंद रहेंगे बैंक

बसंत पचंमी के बाद अगले तीन दिनों तक बैंकों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। कल महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए सभी बैंक कल बंद रहेंगे। वहीं 25 जनवरी को रविवार होने की वजह से बैंकों की छुट्टी है। इसके बाद सोमवार को 26 जनवरी होने की वजह देशभर में अधिकांश जगहों पर बैंकों में ताले लटके मिलेंगे।