Bank Holiday on 4 June 2024: आज लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा आज यानी 4 जून 2024 को होगी। वोटिंग की काउंटिंग सुबह 8 बजे से हो जाएगी।
चुनावी नतीजों को लेकर कई लोगों को इस सवाल का जवाब जानना है कि क्या इलेक्शन रिजल्ट की वजह से आज बैंक बंद रहेंगे। चलिए आपको इसका जवाब बताते हैं।
क्या आज बैंकों में रहेगी छुट्टी?
वोटों की काउंटिंग आज सुबह 8 बजे से शुरु हो चुकी है। लोकसभा चुनाव में वोटिंग के दिनों पर बैंक हॉलिडे का एलान किया गया था। ऐसे में कई लोगों को लग रहा है कि चुनावी नतीजे के दिन भी बैंक बंद रहेगा।
आपको बता दें कि आरबीआई के बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार 4 जून को कोई बैंक हॉलिडे नहीं है। यानी देश के सभी बैंकों में रेगुलर कामकाज होगा।
ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप आसानी से बैंक जाकर आज अपने काम कर सकते हैं।
जून में इतने दिन बैंक रहेगा बंद
जून के महीने में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें दूसरा-चौथा शनिवार और रविवार शामिल है। इसके अलावा को ईद-उल-अधा के मौके पर और राजा संक्रांति के अवसर पर बैंक बंद रहेंगें। अगर आप भी इस महीने किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो आप इस महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करें।
इन दिनों पर जून के महीने में बैंकों में रहेगी छुट्टी
आपको बता दें कि जून में 8 जून 2024 को दूसरा शनिवार है। इस वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 09 जून 2024 को रविवार है और इसकी वजह से भी बैंक बंद रहेगा। 15 जून 2024 को YMA राजा संक्रांति के मौके पर मिजोरम और ओडिशा के बैंक नहीं खुलेंगे।
वहीं, 16 जून 2024 को देश के सभी बैंक का साप्ताहिक हॉलिडे है। 17 जून 2024 को ईद-उल-अज़हा के मौके पर मिजोरम, सिक्किम और ईटानगर के अलावा देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि 18 जून 2024 को ईद-उल-अज़हा के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के बैंक में छुट्टी रहेगी और 22 जून को जून का चौथा शनिवार है।
इस वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 23 जून 2024 (रविवार) को बैंक का साप्ताहिक अवकाश है। इसके अलावा 30 जून 2024 (रविवार) को भी देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक नहीं होती है। आरबीआई के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है।
RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है। इसमें राज्यों के हिसाब से अलग-अलग त्योहारों की छुट्टियों की पूरी जानकारी होती है।
आपको बता दें कि बैंक में अगर किसी दिन छुट्टी होती है तो भी लोग ऑनलाइन बैंकिंग की सहायता से अपने सारे काम पूरे कर सकते हैं।
बैंक की ज्यादातर सर्विसेज ऑनलाइन अब उपलब्ध करा दी गई है, इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग कार्य घर बैठे ही कर सकते हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!